अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भामाशाहों ने दी सहयोग राशि

Font Size

जुरहरा, (भरतपुर) रेखचन्द्र भारद्वाज: अयोध्या में चल रही भव्य राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के तहत श्री राम मंदिर निर्माण धनसंग्रह समिति जिला भरतपुर के तत्वाधान में रविवार को आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक बाबूलाल व पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुरहरा कस्बे से सहयोग राशि एकत्रित की। यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है. व्यावसायी हो या जनसामान्य सभी आर्थिक सहयोग देने को आगे आ रहे हैं.

तोताराम-रामकिशोर खंडेलवाल के द्वारा 151000/रुपए का चेक व पारसचंद-संदीपकुमार जैन के द्वारा 101000/रुपये की सहयोग राशि धन संग्रह समिति को सौंपी गई। इस दौरान कस्बे के गणमान्य लोग व स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे ।

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भामाशाहों ने दी सहयोग राशि 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page