सूने मकान से लाखों रुपए की नगदी व गहने चोरी, मकान मालिक परिवार सहित शादी समारोह में गए थे

Font Size

जुरहरा (भरतपुर ) रेखचन्द्र भारद्वाज: पुलिस की गश्त को धता बताते हुए सोमवार की रात्रि को कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी से करीब ₹170000 नगद व करीब 7 तोला सोने के जेवरातों को चुराकर ले गए. मकान मालिक परिवार सहित शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था।

मकान मालिक को चोरी की घटना का पता शादी से वापस घर आने पर मकान के मेन गेट का ताला टूटे हुए पाए जाने पर चला। मकान मालिक प्रमोद खुराना के द्वारा चोरी की घटना के बारे में स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई. इस पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।


मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाले प्रमोद खुराना पुत्र ओमप्रकाश खुराना परिवार सहित कस्बा डीग में शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था। रात्रि को मकान को सूना पाकर अज्ञात चोर मकान के मेन गेट व गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर करीब ₹170000 नगद व करीब 7 तोला सोने के जेवरातों को चुराकर ले गए। मंगलवार की सुबह मकान मालिक द्वारा चोरी की घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Table of Contents

You cannot copy content of this page