केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर एम्स में भर्ती

Font Size

नई दिल्ली, 13 सितम्बर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात करीब 11 बजे एम्स में भर्ती हुए है। पिछले महीने भी गृहमंत्री कोरोना के बाद देखभाल के लिए (पोस्ट कोविड केयर) एम्स में भर्ती हुए थे। इसके बाद 12 दिन बाद उनको छुट्टी मिल गई थी। हालांकि, उनको दोबारा किस लिए भर्ती कराया गया है कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।


गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किए गए थे। अमित शाह का इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली टीम की देखरेख में चला था। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page