मेरठ में कारोबारी और पत्नी की हत्या

Font Size

मेरठ (उप्र), 26 अप्रैल । मेरठ जिले के रसूलपुर धौलड़ी गांव में एक कारोबारी और उसकी पत्नी की उनके घर में हत्या कर दी गई।

जानी थाना क्षेत्र के गांव में हुई घटना के बारे में गांव वालों को रविवार सुबह पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दम्पत्ति की हत्या संभवत: धारदार हथियारों से हमला कर और डंडों से पीटकर की गई है।

जानी थाना पुलिस ने बताया कि रसूलपुर धौलड़ी गांव में 72 वर्षीय सत्येंद्र उर्फ शक्ति गर्ग अपनी पत्नी सरिता(66) के साथ रहता था।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह एक व्यापारी सत्येंद्र के घर सामान लेने के लिए पहुंचा। व्यापारी ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन जब कोई बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों के कहने पर व्यापारी ने घर के भीतर जाकर देखा, जहां सत्येंद्र और उसकी पत्नी के लहूलुहान शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि डकैती के बाद दोनों की धारदार हथियारों से हमला कर और डंडों से पीटकर हत्या की गई।

जानी थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page