भारत में फंसे 226 स्विस नागरिक स्वदेश रवाना

Font Size

कोच्चि, 26 अप्रैल । राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद भारत में फंसे स्विट्जरलैंड के करीब 226 नागरिकों को स्विस इंटनेशनल एयरलाइंस का एक विमान ज्यूरिख लेकर रवाना हुआ।

यहां स्थित हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि यह विमान शनिवार को कोचीन हवाईअड्डे से रात 11 बजकर 20 मिनट पर ज्यूरिख के लिए रवाना हुआ।

यह विमान कोलकाता में फंसे 62 स्विस नागरिकों को वहां से निकालने के बाद यहां पहुंचा और यहां से 164 लोगों को लेकर रवाना हुआ।

इससे पहले, ब्रिटेन और ओमान ने लॉकडाउन के चलते केरल में फंसे अपने-अपने नागरिकों को विशेष विमानों के जरिए निकाला है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page