गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के बादशाहपुर क्षेत्र में शाम 4 बजे तक सबसे कम मतदान जबकि मेवात के नूंह में सबसे अधिक

Font Size

गुरुग्राम । गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के बादशाहपुर विधसनसभा क्षेत्र में शाम 4 बजे तक सबसे कम मतदान जबकि मेवात के नूंह विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान की खबर है। इस खबर से भाजपा के नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें आनी शुरू हो गयी है। पूरे संसदीय क्षेत्र में कुल 49.53 प्रतिशत पोलिंग हुई है।

बादशाह पुर विधानसभा में 4 बजे तक केवल 37 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है जबकि मेवात के तीनों विधानसभा क्षेत्रों नूंह , फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में क्रमशः 61 , 54 और 56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में भी अबतक अपेक्षाकृत कम वोटिंग हुई है। यहां केवल 47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।

गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के बादशाहपुर क्षेत्र में शाम 4 बजे तक सबसे कम मतदान जबकि मेवात के नूंह में सबसे अधिक 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page