लैकफेड के सभापति वीरेंद्र तिवारी तो डेलीगेट के लिए सुधीर मौर्य चुने गए

Font Size

लैकफेड मुख्यालय में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न

औरैया के श्रीकांत पाठक को भी डेलीगेट की जिम्मेदारी मिली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लैकफेड के सभापति के साथ ही दो डेलीगेटों का चुनाव संपन्न हो गया है। लखनऊ के योजना भवन के पास लैकफेड मुख्यालय में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में बरेली के सुधीर मौर्य को डेलीगेट चुना गया है जबकि गोरखपुर के वीरेंद्र तिवारी इसके सभापति होंगे। वहीं औरैया के श्रीकांत पाठक को भी डेलीगेट की जिम्मेदारी मिली है।

द पब्लिक वर्ल्ड डॉट काम को यह जानकारी सुधीर मौर्य ने दी। उन्होंने बताया सरकार की योजनाओं को सहयोग करने के लिए लैकफेड की व्यवस्था की गई है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है। नीतिगत फैसलों के साथ ही अन्य कामो में सहयोग करने के लिए श्रीकांत पाठक और स्वयं सुधीर मौर्य इसके डेलीगेट होंगे। उपसभापति के लिए अभी किसी का चयन नहीं हुआ है। लैकफेड के चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय तक गहमागहमी रही।

बता दें सुधीर मौर्य एक बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री के तौर पर वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है। सुधीर मौर्य को पार्टी के जमीनी नेताओं में गिना जाता है।

लैकफेड का सदस्य चुने जाने के बाद सुधीर मौर्य को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजी०आर०एस० पाल, मोर्चा नेता शैलेन्द्र विक्रम, बिष्णु पाल व अन्य इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देतें है।

You cannot copy content of this page