मनोहर लाल का दावा : 82 प्रतिशत विकास कार्य पूर्ण हो चुके, शेष 18 प्रतिशत पर काम जारी

Font Size
चण्डीगढ़, 7 जुलाई :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2017 तक घोषित विकास कार्यों में से 82 प्रतिशत विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, शेष 18 प्रतिशत घोषणाओं के कार्य प्रगति पर हैं उन्हें भी शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने आज यह जानकारी सिरसा में  लगभग 27 करोड़ 70 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित 5 जनपरियोजनाएं जिलावासियों को समर्पित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 8 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनके निर्माण पर 57 करोड़ 69 लाख 32 हजार रुपये की राशि व्यय होगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ होते ही हमने पूरे प्रदेश के समान विकास का प्रारुप तैयार किया था और इसी के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं तथा चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान उनसे क्षेत्र की विकास संबंधी बातों के अलावा संगठनात्मक व चुनाव के संबंध में भी विचार विमर्श होता है। 
 
उन्होंने बताया कि सरकार में रहते हुए हमें साढ़े तीन साल हो गए हैं और इस अवधि के दौरान प्रदेशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। अब विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोगों के बीच जा कर उनसे सीधा संवाद कर जो बचे हुए कार्य हैं उनके बारे में जानकारी लेकर उन्हें भी पूरा करना है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश का विकास करने का कोई ज्ञान नहीं था, केवल खानापूर्ति करते थे। उन्होंने कहा कि हमने विकास कार्यों को सुनियोजित व व्यवस्थित ढंग से एवं गुणात्मक विकास कार्य किए हैं ताकि लंबी अवधि तक जन उपयोगी रहें। ई-गर्वनैंस के आधार पर जन सेवाओं को ऑनलाईन किया गया है इन जनसेवाओं को क्रियांवित करने के लिए अटल सेवा केंद्र, ग्राम सचिवालय, ई-दिशा केंद्र, अंत्योदय सेवा केंद्र इत्यादि स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्थापना से लोग लाभांवित हुए हैं तथा लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो में आवेदन कर सकते हैं और अब तक 4 लाख शिकायतें सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त हुई है, जो पिछली सरकारों की गलत नीतियों व अव्यवस्थित कार्य प्रणाली के कारण आई है। 
 
मुख्यमंत्री ने आज जिन विकास परियोजनाओं का उदघाटन किया उनमें रानियां में नवनिर्मित तहसील भवन तथा सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रानियां में तहसील भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कार्य करवाने में सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें डबवाली में नवनिर्मित सब्जीमंडी, कालांवाली में सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट और गांव फुल्लों में नहरी जल आधारित वाटरवक्र्स शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर लगभग 27 करोड़ 70 लाख 48 हजार रुपये की लागत आई है। 
मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी उनमें कालांवाली में उपरगामी पुल का शिलान्यास, गांव खोखर से पाना लिंक रोड़, रंगड़ी डिस्ट्रीब्यूटरी के पुननिर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, गांव सिकंदरपुर, मल्लेकां, झोरडऩाली, बाहिया व हरिपुरा तथा बणी गांवों में नहरी जल आधारित वाटरवक्र्स बनाए जाएंगे। इन सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य पर 57 करोड़ 69 लाख 32 हजार रुपये की लागत आएगी। 
 
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की शिकायतें सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विश्राम गृह के प्रांगण में जामुन का पौधा भी रोपित किया। हरियाणा सरकार के निगरानी एवं समन्वय विभाग के प्रधान सचिव विवेक जोशी ने भी जामुन का व उपायुक्त प्रभजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने आम के पौधे रोपित किए।
 
इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, हरियाणा हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन श्रीमती रेणू शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र ङ्क्षसह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निताशा सिहाग, अनुसूचित जाति वित विकास निगम के निदेशक रतन लाल बहाणियां, माकर्टिंग कमेटी चेयरमैन डबवाली  बलदेव सिंह मांगेआना, माकर्टिंग कमेटी चेयरमेन ऐलनाबाद अमीरचंद मैहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

You cannot copy content of this page