गुरुग्राम के व्यापारी नहीं बेचेंगे चीन में निर्मित सामान

Font Size

गुरुग्राम : पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्यवाही के बाद चीन के पाकिस्तान को समर्थन करने के विरोध में अब भारत की जनता चीन की अर्थव्यवस्था पर वार करने की तैयारी कर ली है। गुड़गाँव  में व्यपारियों ने अब चीन में निर्मित सामान को ना बेचने का मन बना लिया है। साथ ही आम लोगो का कहना है कि वे भी चीन में बना सामान इस बाद दिवाली पर नही खरीदगें।

साइबर सिटि गुड़गाँव शहर के सदर बाजार के व्यापारी भी अब रेवाड़ी की तर्ज पर चीन में निर्मित सामान के विरोध में आ गए है। यहां के व्यापारियों की कोशिश है कि सब व्यापारी एकजुट हो कर इसका बहिष्कार करे और उसमें जनता उनका साथ देने को तैयार है। व्यापारियों को कहना है कि गुड़गाँव  में  चीन में निर्मित सामान की गुड़गाँव  में करोड़ो रूपये की खपत है।

शहर  के व्यापारियेां का कहना है कि रेवाड़ी के व्यापारियों ने चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार करके वहुत साहस का काम किया है। गुड़गाँव  के व्यापारी इस तैयारी में जुट गए है कि दीपावली से पहले सभी एक जुट को कर चीन में निर्मित सामान का बहिष्कर कर सके। इससे चीन की अर्थव्यस्था को भारी नुक्सान होगा। व्यापारियों ने जनता से अपील की है कि वे चीन में निर्मित सामान की खरीदारी ना करे क्योंकि चीन भारत से पैसा कमा कर उसे हमारे ही खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है।  दरअसल पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिय़ा पर चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार को लेकर मैसेज चल रहे है। इसका असर यह हुआ की व्यापारियों ने अपने देश के समर्थन में चीन  पर इकनोमिकल स्ट्राईक करने का मन बना लिया और आमजन भी इस कार्य में उनका पूरा सहयोग करने की बात कर रहा हे। अब देखना यह होगा की इससे चीन पर क्या असर होता है और व्यापारी और जनता कितना बहिष्कार कर पाते है।

You cannot copy content of this page