हितेश देशवाल बने इनेलो युवा जिला अध्यक्ष

Font Size
अब से पहले विधायक नसीम अहमद थे युवा जिला अध्यक्ष
 
यूनुस अलवी
मेवात :  इनेला पार्टी ने हितेश देशवाल को मेवात युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। फिरोजपुर झिरका से विधायक नसीम अहमद की 35 वर्ष से अधिक आयु होने की वजह से उनकी जगह हितेश देशवाल को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले हितेश देशवाल वर्ष 2010 से नूंह ब्लोक अध्यक्ष, 2012 से कार्यकारी युवा जिला अध्यक्ष और 2016 से युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले हुऐ हैं। पूर्व पशुपालन मंत्री मोहम्मद इलयास ने शनिवार को पिनगवां स्थित अपने निवास पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हितेश देशवाल का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने हितेश को अपना आर्शिवाद देते हुऐ उनको पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडने का आहवान किया।
 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हितेश देशवाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। वहीं जन-जन तक पार्टी की नितियों को पहुंचाया जाऐगा। 
   इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नासिर हुसैन अडबर, इनेलो लीगल सैल जिला अध्यक्ष जावेद खान काटपुरी, उमर, अडबर, दीन मोहम्मद प्रधान, अबदुल गफ्फार सहित काफी इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।

You cannot copy content of this page