वक्फ चेयरमैन विधायक रहीश खान का इनेलो के गढ़ में जोरदार स्वागत

Font Size

: करीब 40 प्रमुख लोगों ने इनेलो छोड बीजेपी ज्वाईन की

: तीन साल में भाजपा सरकार ने पुनहाना में 500 करोड रूपये खर्च किये: विधायक

यूनुस अलवी

मेवात :  हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और पुन्हाना से विधायक रहीश खान का पिनगवां खंड के गांव और इनेलो के पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास के गढ के गांव पापडी में जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री इलयास के खास और शाहचौखा का सरपंच यूनुस खान सहित करीब 40 पंच, सरपंच और प्रमुख लोगों ने इनेलो छोड भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर पहुंचे गांव के सरपंच, चौधरी और भाजपा में शामिल हुऐ प्रमुख लोगों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की ओर से भाजपा में शामिल हुऐ लोगों को पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
 
   इस मौके पर आयोजित नागरिक अभिनंद में लोगों को सम्बोधित करते हुऐ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन विधायक रहीश खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितना विकास पुन्हाना का तीन साल में किया है इतना पिछली सरकारें 50 सालों में भी नहीं कर सकी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का मेवात से खास लगाव है। उनसे मेवात के विकास के लिए जो भी मांगा उन्होने कभी नां नहीं की है। पिछले तीन साल में केवल पुन्हाना हल्का में 500 करोड से भी अधिक की राशी खर्च हो चुकी है। करीब 600 करोड रूपये के कार्य पाईप लाईन में हैं।
 
   रहीश खान ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही मनोहर लाल ने पहली कलम मे पुनहाना को उपमंडल बनाया, उसके बाद पिनगवां को ब्लोक, बिछौर वे पिनगवां को थाना बनाया। उजीना डे्रन पर गांव बिछौर के पास करीब 12 करोड रूपये की लागत से रेगुलेटर बन रहा है। जल्द ही पुन्हाना और पिनगवां में बाईपास और दोनो जगह पीडब्ल्यूडी के दो रेस्ट हाउस, पुन्हाना में वेयर हाउस बन रहे हैं। पुन्हाना को रेनीवैल का डिवीजन और पिनगवां को जनस्वाथ्य विभाग का सब डिविजन बनाया गया है। पुन्हाना में कॉलेज और एएनएम नर्सिग कॉलेज बनाया जाऐगा जिसमें 50 फीसदी मेवात की बेटियों को आरक्षण होगा।  वहीं पुन्हाना में करीब 40 किलोमीटर नई सडक बनाई गई हैं।
 
   चेयरमैन ने गांव गंगवानी, पापडी और जाख गांव की संयुक्त पंचायत को एक करोड 21 लाख रूपये विकास के लिए दिये जाने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि मेवात का विकास केवल भाजपा पार्टी की कर सकती है। अब से पहले के नेताओं ने विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से पुन्हाना पूरी तरह पिछड गया है। उन्होने कहा कि पुन्हाना और मेवात में रोजगार के लिए उद्योग स्थापित किऐ जाऐगें।

You cannot copy content of this page