न्यू कालोनी के प्रधान दलीप लूथरा के द्वारा 26 जनवरी को ध्वजारोहण

Font Size

गुरुग्राम: आरडब्ल्यू, सेंटर ग्राउण्ड, न्यू कालोनी के प्रधान दलीप लूथरा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा 26 जनवरी 2017 को सेंटर ग्राउण्ड परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी आरडब्ल्यूए के महासचिव संजय मदान ने देते हुए बताया कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक वर्ष ध्वजारोहण किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत की आजादी के करीब ढाई साल बाद देश संविधान लागू किया गया था और खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में घोषित किया। लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिनों के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारी संसद द्वारा भारतीय संविधान को पास किया गया। भारत के लोगों द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। उन्होनें बताया कि देशवासियों के लिए गणतंत्र दिवस एक उत्सव के समान है, जिसे हर भारतवासी धूमधाम से मनाता है। इस दिन का सभी को उत्सुकता के साथ इंतजार रहता है। इस अवसर पर चेयरमैन सतीश आहूजा, लीगल एडवाईजर सुभाष ग्रोवर एडवोकेट, उप प्रधान ओपी मुंजाल, ओमप्रकाश अरोड़ा, चौ. चंद्रप्रकाश, अक्षय वत्स, इंद्रजीत अबरोल, ओपी नागपाल, डीके मलिक, बीके चोपड़ा, डीके वर्मा, नारायण दत्त खुराना, मदनलाल सतीजा, श्यामसुंदर गुप्ता, हरीश शर्मा सहित क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

You cannot copy content of this page