असीम गोयल, जोगी राम सिहाग व अमित सिहाग सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित, सम्मानित किये गए

Font Size

चंडीगढ़ :  विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  आज हरियाणा विधानसभा में मॉनसून सत्र के दौरान वर्ष 2022 के लिए घोषित सर्वश्रेष्ठ विधायक असीम गोयल, जोगी राम सिहाग और अमित सिहाग को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला , विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह चौटाला सहित कई मंत्री भी मौजूद थे . 

असीम गोयल, जोगी राम सिहाग व अमित सिहाग सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित, सम्मानित किये गए 2

सभी तीन विधायकों को विधानसभा में बेहतर संसदीय आचरण , विधायी कार्य और जनहित के मुद्दे को संसदीय नियमों के अनुरूप उजागर करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चुना गया . उन्होंने संसदीय परम्पराओं व अनुशासन का पालन करने के लिए विधानसभा की ओर से सम्मानित किया गया .

बरवाला से जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग ने सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने पर कहा कि ” आज मानसून सत्र के तीसरे दिन मुझे विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनने पर व सम्मानित करने पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता , मुख्यमंत्री मनोहर लाल  व उप मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला का बहुत बहुत आभार”

सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने पर अम्बाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने कहा कि ”  मेरे लिए यह बहुत गर्व का विषय है कि 14वीं हरियाणा विधानसभा में मुझे सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से नवाजा गया है।अंबाला शहर की जनता की सेवा करते हुए मिले इस पुरुस्कार के लिए मैं हरियाणा विधानसभा के  अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता  , मुख्यमंत्री मनोहर लाल  , उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला  ,नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा , संसदीय कार्य मंत्री चौधरी कंवरपाल  और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा  एवम समस्त सदन का बेहद आभारी हूं और अपने अंबाला शहर की जनता को और मानयोग्य सदन को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि संसदीय कार्य प्रणाली के स्तर की गरिमा को सदैव अपने प्रयास से उच्चतम स्तर पर बनाए रखूंगा। बहुत गर्व और विनम्रता से मैं अपना ये पुरुस्कार अंबाला शहर की देवतुल्य जनता को समर्पित करना चाहता हूं। ”

डबवाली क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने भी उन्हें सम्मानित किये जाने पर विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता का आभार जताया है . 

असीम गोयल, जोगी राम सिहाग व अमित सिहाग सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित, सम्मानित किये गए 3

You cannot copy content of this page

%d