मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर पारू का इलाका, पूर्व मुखिया को सरेआम भूना

Font Size

  मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था की हालत के यह ताजा उदाहरण हैं। जिला के पारू चौक पर वाया जगदीशपुर पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार अमर को अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोलियों से भून डाला।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से चले गए। पूर्व मुखिया अमरेंद्र अमर की हत्या के पीछे एक पूर्व विधायक का हाथ होने की चर्चा है, हालांकि स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, टुनटुन की हत्या अपने पिता की पहले हुई हत्या का मुकदमा नहीं उठाने के कारण आरोपियों ने कर दी। दाेनों घटनाओं के बाद तनाव का माहौल है।

मुजफ्फरपुर में उद्घाटन समारोह से निकलते ही पूर्व मुखिया को भून डाला

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित मुखिया संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में वाया जगदीशपुर पंचायत की मुखिया रेखा देवी के पति व पूर्व मुखिया अमरेंद्र शामिल होने गए थे। समारोह के बाद वे अपनी बुलेट बाइक से दूसरी जगह जाने के लिए जैसे ही निकले, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद वे आराम से फरार हो गए।

घटना के बाद सड़क जाम, बवाल

गोलियां लगने के बाद पूर्व मुखिया वहीं गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग हड़ताली मोड़ पर जमा हो गए। उन्होंने विरोध में पटना-देवरिया मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दोपहर करीब दो बजे जैसे ही मुखिया पति की मौत की खबर ग्रामीणों को मिली, वे फिर सड़क पर उतर आए। भीड़ ने पारू चौक से वाया जगदीशपुर तक सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। बाद में बीएसएफ के जवानों ने बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया।

पूर्व विधायक की कथित संलिप्तता की चर्चा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। चर्चा है कि मृतक पूर्व मुखिया का एक पूर्व विधायक से पुराना विवाद था। लोगों ने पूर्व विधायक का घटना में कथित हाथ होने की आशंका जाहिर की है।

You cannot copy content of this page