IITF 2022 : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा ने छोड़ी सब के दिलों पर अमिट छाप

Font Size

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को मूर्त रूप देता दिखा हरियाणा पवेलियन

-हरियाणा पवेलियन रहा सिरमोर

-लोक संस्कृति और नवाचार का दिखा अद्भुत संगम

नई दिल्ली , 26 नवंबर : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वोकल फॉर लोकल,लोकल टू  ग्लोबल थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला  बन रहा है युवाओं की पहली पसंद। इस मेले में लाखों लोगों ने पहुंच कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उन्नत सोच में अपनी सहभागीदारी के साथ ही उनके मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने में एक अनोखी पहल दर्ज करवा रहे है।
इस मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में आगंतुक विभिन्न राज्यों की ही नहीं बल्कि विदेशों की नई तकनीक एवं संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। यहां एक ही स्थान पर हर उम्र एवं हर वर्ग के लोग न केवल व्यापारिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठा रहे है, बल्कि नवीनतम टेक्नोलॉजी की जानकारी लेकर आधुनिक उपकरणों की खरीद भी कर रहे है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को मूर्त रूप देता दिखा हरियाणा पवेलियन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को मूर्त रूप देने को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कृत्संकल्प हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से स्वयं सहायता समूह अपने-अपने स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे है। फिर चाहे वे हरियाणा प्रदेश का पहनावा हो या फिर यहां का व्यंजन सभी में हरियाणा की संस्कृति के साथ ही नवाचार का संगम बरबस ही लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता महसूस हो रहा है।  वोकल फॉर लोकल थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद न केवल मेले की गरिमा बढ़ा रहे है, बल्कि लोग उन्हें बड़े ही चाव से खरीद भी रहे है।
हरियाणा पवेलियन ने छोड़ी सबके दिलों पर अमिट छाप

हरियाणा पेवेलियन में सूचना जनसंपर्क  एवम भाषा विभाग की शानदार प्रदर्शनी में हरियाणा के विकास की गाथा को देखकर लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इसके अलावा हरियाणा की शान पगड़ी को सभी बड़े ही शौक और उत्साह से अपने सिर पर बंधवा, सेल्फी ले रहे हैं और इन बेहतरीन आनंद के क्षणों को अपनी स्मृति की माला में पिरो रहे हैं। मेले में सरकार के आठ साल बेमिसाल पर  और आठ साल राख्या ख्याल  की विकास गाथा का अद्भुत प्रदर्शन देखकर हर व्यक्ति के चेहरे पर सुकून और खुशी झलकती दिखती है। बनचारी की ढोल नगाड़ा पार्टी भी मेले में लोगो को  थिरकने के लिए मजबूर कर रही है।  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के आयामों को दर्शाता हुए प्रदेश का पवेलियन इस मेले के माध्यम से सबको अपने रंग ढंग में रंग रहा है। इस मेले ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला की कडिय़ों में भी चार चांद लगा दिए है।

 हरियाणा पवेलियन रहा सिरमोर

वोकल फॉर लोकल थीम पर आधारित ट्रेड फेयर में हरियाणा के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद न केवल मेले की  गरिमा बढ़ा रहे हंै बल्कि लोग उन्हें बड़े ही चाव से खरीद भी रहे है। यह मेला उत्पादों को लोकल से ग्लोबल बनाने का एक शानदार और बड़ा  प्लेटफार्म साबित हुआ है। जिसने भारतीय उद्यमियों एवम व्यापारियों के उत्पादों को प्रदर्शित करने और उपभोक्ताओं तक उत्पाद पहुंचाने के अलावा देश की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया है। आज हरियाणा अपनी भौगोलिक स्थितियों के चलते और सरकार द्वारा व्यापार सुगमता के लिए उठाए गए कदमों के फलस्वरूप देश विदेश के उद्योगपतियों की पहली पसंद बन चुका है। यह मेला हरियाणा के स्वयं सहायता समूह का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयात भी बढ़ाने में सहायक हो रहा है।

 अनेकता में दिखी एकता की झलक

मेले में हर दिन अलग अलग राज्यों की सांस्कृतिक गतिविधियां भी विभिन्नता में एकता की झलक का भव्य प्रदर्शन कर आपस में राष्ट्रीय भावनाओं को एक सार  करती दिख रही हैं।  हरियाणा पवेलियन में भगवान श्री कृष्ण का गतिमान रथ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव  की याद करवाते हुए लोगो को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहा है और भगवान  श्री कृष्ण के संदेश की प्रासंगिकता को और बढ़ा रहा है।

You cannot copy content of this page