दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई पूरी, 16 नवंबर को फैसला

Font Size

नई दिल्ली :   दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई पूरी हो गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. 16 नवंबर दोपहर 3 बजे कोर्ट फैसला सुनाएगी. राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विकास ढुल ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा. सुनवाई के दौरान ED ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका का विरोध किया.

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था. इससे पहले अप्रैल में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं. इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां शामिल थीं.

 

सत्येंद्र जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था. उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था. जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे.

Table of Contents

You cannot copy content of this page