“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत स्कूलीं छात्राओं ने निकाली साइकिल यात्रा

Font Size

गुरुग्राम, 08 अगस्त। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा की छात्राओं द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम नागरिक को जोड़ने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल रैली में भाग ले रही छात्राओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम आदि नारों के साथ जिलावासियों से आह्वान किया गया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में लोग झंडा लगाए और देश की शान का प्रतीक तिरंगा झंडा लगाने का गर्व का अनुभव करे। इस दौरान स्कूल में पेन्टिंग प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें ग्यारवीं कक्षा की छात्रा गुंजन ने प्रथम, दसवीं कक्षा की पायल शर्मा ने द्वितीय व नोवीं कक्षा की प्राची यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page