भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या चर्चा हुई ? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

Font Size

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणीनई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई . बैठक में हुई चर्चा की जानकारी मिडिया से साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहल पर पार्टी के  सभी पूर्व प्रमुखों व वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया. सभी ने बैठक में कोरोना जंग में उनके नेतृत्व में देश में हुए कार्यों की सराहना की. भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी

 

धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा :

 

-कोरोना की त्रासदी ने हमें दो साल से घेर कर रखा है. इससे सभी चीजें प्रभावित रहीं, इसीलिए डेढ़ साल बाद ये बैठक हुई है.

-बैठक से 36 इकाइयों के 346 सदस्य डिजिटल माध्यम से जुड़े . सभी ने डिजिटल हस्ताक्षर किया.

– पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी डिजिटल माध्यम से अपने अपने घर से जुड़े .

-पीएम मोदी की प्रशासनिक पहल की दुनिया के विकासशील देश और विकसित देश ने सराहना की है. कोरोना काल में बेहतरीन काम की        सभी ने सराहना की.

-पीएम द्वारा किये गए कार्य मिसाल हैं. जिसको लेकर आज उनको कार्यकारिणी की बैठक में धन्यवाद दिया गया.

– पूरे यूरोप की आबादी 75 करोड़ है, लेकिन हमारे देश में पिछले एक साल से पीएम गरीब खाद्दान्न योजना के जरिए 80 करोड़ लोगों को             भोजन देने काम किया गया .

-मोदी सरकार ने 370 हटाकर उसके सम्पूर्ण विकास का रास्ता खोला.

– किसानों के बारे कई लोग अनेक बात कह रहे हैं. जब हम लोगों ने 2014 में सत्ता संभाली थी, तब 23 हजार करोड़ का कृषि बजट था. लेकिन     पिछले बजट में 1 लाख 23 हजार का एक्सपेंडिचर किसानों के लिए व्यवस्था की गईं है.

– बैठक में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में पार्टी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.

You cannot copy content of this page