देश के 7 प्रमुख उद्योग धंधे में आई तेजी

Font Size

धंधे में आई तेजी

धंधे में आई तेजीनई दिल्ली : धंधे में आई तेजी उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार कार्यालय (डीपीआईआईटी) ने सितंबर, 2021 के लिए आठ कोर उद्योगों(आईसीआई) का सूचकांक जारी किया है। आईसीआई चयनित आठ प्रमुख उद्योगों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्‍पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली में संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन का आकलन करता है। औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के कुल भारांक (वेटेज) का 40.27 प्रतिशत हिस्सा आठ कोर उद्योगों में ही निहित होता है। वार्षिक/मासिक सूचकांक और वृद्धि दर का विवरण अनुलग्नक I और II में दिया गया है।

आठ कोर इंडस्ट्रीज का संयुक्त सूचकांक सितंबर, 2021 में 126.7 पर रहा जिसमें सितंबर, 2020 की तुलना में 4.4 फीसदी (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई। कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली उद्योग ने सितंबर 2021 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

जून, 2021 में आठ कोर उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 8.9 % से संशोधित कर 9.4 % कर दिया गया है। अप्रैल-सितंबर 2021-22 के दौरान आईसीआई की वृद्धि दर गत वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.6 % (अनंतिम) थी।

आठ कोर उद्योगों के सूचकांक का सार नीचे दिया गया है:

कोयला

सितंबर, 2021 में कोयला उत्‍पादन (भारांक: 10.33%) सितंबर, 2020 के मुकाबले 8.1प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.7प्रतिशत बढ़ गया।

कच्‍चा तेल

सितंबर, 2021 के दौरान कच्‍चे तेल का उत्‍पादन (भारांक: 8.98%) सितंबर, 2020 की तुलना में 1.7प्रतिशत गिर गया। वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक बीते वित्‍त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.9प्रतिशत कम रहा।

प्राकृतिक गैस

सितंबर, 2021 में प्राकृतिक गैस का उत्‍पादन (भारांक: 6.88%) सितंबर, 2020 के मुकाबले 27.5प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22.1प्रतिशत बढ़ गया।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्‍पाद

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्‍पादों का उत्‍पादन (भारांक: 28.04%) सितंबर, 2021 में सितंबर, 2020 के मुकाबले 6.0प्रतिशत बढ़ गया। वहीं, वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.2प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक

सितंबर, 2021 के दौरान उर्वरक उत्‍पादन (भारांक: 2.63%) सितंबर, 2020 के मुकाबले 0.02प्रतिशत अधिक हो गया। उधर, वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक बीते वित्‍त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.3प्रतिशत कम रहा।

इस्‍पात

सितंबर, 2021 में इस्‍पात उत्‍पादन (भारांक: 17.92%) सितंबर, 2020 के मुकाबले 3.0प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 35.0प्रतिशत अधिक रहा।

सीमेंट

सितंबर, 2021 के दौरान सीमेंट उत्‍पादन (भारांक: 5.37%) सितंबर, 2020 के मुकाबले 10.8प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक बीते वित्‍त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 37.7प्रतिशत अधिक रहा।

बिजली

सितंबर, 2021 के दौरान बिजली उत्‍पादन (भारांक: 19.85%) सितंबर, 2020 के मुकाबले 0.3प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2021-22 की अप्रैल-सितंबर, 2020-21 अवधि के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 12.7 प्रतिशत अधिक रहा।

नोट 1: जुलाई 2021, अगस्त 2021 और सितंबर, 2021 के आंकड़े अनंतिम हैं।

नोट 2: अप्रैल, 2014 से ही बिजली उत्पादन के आंकड़ों में नवीकरणीय अथवा अक्षय स्रोतों से प्राप्त बिजली को भी शामिल किया जा रहा है।

नोट 3: ऊपर दिए गए उद्योग-वार भारांक दरअसल आईआईपी से प्राप्त अलग-अलग उद्योग भारांक हैं और इसे 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भारांक में समानुपातिक आधार पर बढ़ाकर दिखाया गया है।

नोट 4: मार्च 2019 से ही तैयार इस्पात के उत्‍पादन के अंतर्गत ‘कोल्ड रोल्ड (सीआर) क्‍वायल्‍स’ मद के तहत हॉट रोल्ड पिकल्‍ड एंड ऑयल्‍ड (एचआरपीओ) नामक एक नए स्टील उत्पाद को भी शामिल किया जा रहा है।

नोट 5: अक्टूबर, 2021 के लिए सूचकांक मंगलवार 30 नवंबर, 2021 को जारी किया जाएगा।

 

अनुलग्नक I

आठ प्रमुख उद्योगों का प्रदर्शन

वार्षिक सूचकांक और विकास दर

आधार वर्ष: 2011-12=100

सूचकांक

क्षेत्र भारांक 2012-13 2013-14 2014-15 2015-16 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21 अप्रैल- सितंबर 2020-21 अप्रैल- सितंबर 2021-22*
कोयला 10.3335 103.2 104.2 112.6 118.0 121.8 124.9 134.1 133.6 131.1 103.6 115.7
कच्चा तेल 8.9833 99.4 99.2 98.4 97.0 94.5 93.7 89.8 84.5 80.1 80.7 78.4
प्राकृतिक गैस 6.8768 85.6 74.5 70.5 67.2 66.5 68.4 69.0 65.1 59.8 58.1 70.9
रिफाइनरी उत्पाद 28.0376 107.2 108.6 108.8 114.1 119.7 125.2 129.1 129.4 114.9 105.6 117.4
उर्वरक 2.6276 96.7 98.1 99.4 106.4 106.6 106.6 107.0 109.8 111.6 111.1 109.7
इस्पात 17.9166 107.9 115.8 121.7 120.2 133.1 140.5 147.7 152.6 139.4 114.7 154.8
सीमेंट 5.3720 107.5 111.5 118.1 123.5 122.0 129.7 147.0 145.7 130.0 106.7 147.0
बिजली 19.8530 104.0 110.3 126.6 133.8 141.6 149.2 156.9 158.4 157.6 154.6 174.2
समग्र सूचकांक 100.00 103.8 106.5 111.7 115.1 120.5 125.7 131.2 131.6 123.2 111.5 129.9

*अनंतिम

 

विकास दर (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

क्षेत्र भारांक 2012-13 2013-14 2014-15 2015-16 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21 अप्रैल- सितंबर 2020-21 अप्रैल- सितंबर 2021-22*
कोयला 10.3335 3.2 1.0 8.0 4.8 3.2 2.6 7.4 -0.4 -1.9 -6.1 11.7
कच्चा तेल 8.9833 -0.6 -0.2 -0.9 -1.4 -2.5 -0.9 -4.1 -5.9 -5.2 -6.1 -2.9
प्राकृतिक गैस 6.8768 -14.4 -12.9 -5.3 -4.7 -1.0 2.9 0.8 -5.6 -8.2 -13.2 22.1
रिफाइनरी उत्पाद 28.0376 7.2 1.4 0.2 4.9 4.9 4.6 3.1 0.2 -11.2 -16.3 11.2
उर्वरक 2.6276 -3.3 1.5 1.3 7.0 0.2 0.03 0.3 2.7 1.7 3.7 -1.3
इस्पात 17.9166 7.9 7.3 5.1 -1.3 10.7 5.6 5.1 3.4 -8.7 -25.2 35.0
सीमेंट 5.3720 7.5 3.7 5.9 4.6 -1.2 6.3 13.3 -0.9 -10.8 -25.1 37.7
बिजली 19.8530 4.0 6.1 14.8 5.7 5.8 5.3 5.2 0.9 -0.5 -8.0 12.7
समग्र विकास 100.00 3.8 2.6 4.9 3.0 4.8 4.3 4.4 0.4 -6.4 -14.5 16.6

*अनंतिम, वर्ष दर वर्षकी गणना पिछले वर्ष के संबंधित वित्तीय वर्ष में की जाती है

अनुलग्नक II

आठ प्रमुख उद्योगों का प्रदर्शन

मासिक सूचकांक और विकास दर

आधार वर्ष: 2011-12=100

सूचकांक

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र सूचकांक
भारांक 10.3335 8.9833 6.8768 28.0376 2.6276 17.9166 5.3720 19.8530 100.00
सितंबर 20 105.6 78.3 57.5 106.3 113.5 149.9 126.8 166.4 121.4
अक्टबर 20 122.4 80.9 60.6 111.5 122.8 158.4 141.3 162.2 126.7
नवंबर 20 137.9 78.3 58.4 126.5 118.5 156.0 132.1 144.8 127.7
दिसंबर 20 156.2 80.5 60.8 126.9 117.0 170.9 147.8 157.9 136.1
जनवरी 21 161.6 81.1 64.0 130.9 117.5 168.1 154.6 164.2 139.2
फरवरी 21 163.6 73.2 57.7 114.8 103.9 156.3 160.9 153.9 129.6
मार्च -21 210.3 82.4 67.5 134.4 93.4 175.2 182.5 180.0 150.8
अप्रैल 21 113.5 78.5 66.7 123.4 88.3 160.0 159.0 174.0 132.0
मई 21 117.1 76.8 68.7 117.7 102.5 149.4 131.1 161.9 125.4
जून 21 112.1 78.2 70.0 113.2 116.9 153.1 148.2 169.1 127.2
जुलाई -21* 119.2 80.3 72.8 122.2 120.1 155.2 154.3 184.7 134.7
अगस्त 21* 118.4 79.4 73.7 115.5 117.0 156.6 148.8 188.7 133.4
सितंबर 21* 114.1 77.0 73.3 112.7 113.6 154.4 140.4 166.9 126.7

*अनंतिम

 

विकास दर (वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रतिशत में)

क्षेत्र कोयला कच्चा तेल प्राकृतिक गैस रिफाइनरी उत्पाद उर्वरक इस्पात सीमेंट बिजली समग्र सूचकांक
भारांक 10.3335 8.9833 6.8768 28.0376 2.6276 17.9166 5.3720 19.8530 100.00
सितंबर -20 21.0 -6.0 -10.6 -9.5 -0.3 6.2 -3.4 4.8 0.6
अक्टूबर 20 11.7 -6.2 -8.6 -17.0 6.3 5.9 3.2 11.2 -0.5
नवंबर 20 3.3 -4.9 -9.3 -4.8 1.6 0.7 -7.3 3.5 -1.1
दिसंबर 20 2.2 -3.6 -7.2 -2.8 -2.9 3.5 -7.2 5.1 0.4
जनवरी 21 -1.9 -4.6 -2.1 -2.6 0.8 8.2 -5.8 5.5 1.3
फरवरी 21 -4.4 -3.2 -1.0 -10.9 -3.7 2.2 0.2 0.2 -3.3
मार्च 21 0.3 -3.1 12.3 -0.7 -5.0 31.5 40.6 22.5 12.6
अप्रैल 21 9.5 -2.1 25.0 30.9 3.9 494.8 606.6 38.5 62.6
मई 21 7.0 -6.3 20.1 15.3 -9.6 55.1 11.7 7.5 16.4
जून 21 7.4 -1.8 20.6 2.4 2.0 25.2 7.5 8.2 9.4
जुलाई 21* 18.8 -3.2 19.0 6.7 0.5 9.4 21.7 11.0 9.9
अगस्त 21* 20.6 -2.3 20.7 9.1 -3.1 3.9 36.3 16.0 11.5
सितंबर 21* 8.1 -1.7 27.5 6.0 0.02 3.0 10.8 0.3 4.4

*अनंतिम, वर्ष दर वर्षकी गणना पिछले वर्ष के इसी महीने से की गई है

You cannot copy content of this page