कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 132वां स्थापना दिवस

Font Size

देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने का लिया संकल्प

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 132वां स्थापना दिवस 2कैप्टन अजय ने बताया पार्टी का इतिहास 

गुरूग्राम। कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा लहराकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस मनाया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को ए ओ ह्युम द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई। पार्टी का प्रमुख उद्देश्य देश का आजाद कराना, देश के अन्दर धर्म, वंश एवं प्रांत सम्बन्धी विवादों को खत्म कर राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री जैसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने कांग्रेस के झंडे तले देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के रहे, जिनके राज में सुई से लेकर जहाज तक देश में ही बनने लगे। हरित क्रांति को भी लाने वाले पं जी ही थे। कैप्टन अजय यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने बैंकों का राष्ट्रीय करण किया, जिससे देश की प्रगति को एक नई दिशा मिली। इसी तरह प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भी देश के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसी कडी को आगे बढाते हुए सोनिया गांधी व राहुल गांधी भी आज कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोट बंद करने से हर वर्ग त्राही-त्राही कर रहा है। किसान तो आत्म हत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।
चौधरी खजान सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर देश को आगे ले जाने में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोट बंदी करने से 50 दिन में देश को पचास साल पिछे कर दिया है। उन्होंने बताया कि देश में भाजपा नेताओं के पास रोजाना नए नोट मिलना यह साफ दर्शाता है कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इस मौके पर इंद्र सिंह सैनी, शांती जी, सतबीर गुर्जर, गजे सिंह कबलाना, शशी दुआ, राहुल यादव, अरूण शर्मा, अशोक भास्कर, मुकेश कुमार सैनी, आजाद सिंह अहलावत, राजेंद्र सैनी सरपंच, ओमप्रकाश पांचाल, राम अवतार शर्मा, दिलावर सिंह, दीप चंद महलावत, हरविंद्र सिंह, पुष्पा अग्रवाल, विजय लक्ष्मी इत्यादि सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page