हम ने किया पश्चिम बंगाल संगठन में फेरबदल,सतडरू राय प्रदेश अध्यक्ष जबकि सत्यम कुमार सिंह प्रदेश प्रधान महासचिव बनाए गये

Font Size

पटना 5 जून : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पश्चिम बंगाल संगठन की मजबूती को लेकर बडा फेरबदल किया है ।

पार्टी के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हम पार्टी ने पश्चिम बंगाल संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए सतडरू राय को पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष एवं सत्यम कुमार सिंह को पश्चिम बंगाल का प्रदेश प्रधान महासचिव मनोनीत किया है। अब पश्चिम बंगाल में हम पार्टी ने नए सिरे से प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रधान महासचिव के नाम की घोषणा की है।

सतडरू राय प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल एवं सत्यम कुमार सिंह प्रदेश प्रधान महासचिव दोनों नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ संतोष कुमार सुमन के प्रति इस महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने जिस विश्वास के साथ हमें जो दायित्व सौंपा है मैं विश्वास दिलाता हूं कि पश्चिम बंगाल संगठन की मजबूती के लिए दिन रात काम करूंगा । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के बल पर पश्चिम बंगाल में हम पार्टी एक विकल्प के रूप में लोगों की पसंद के रूप में देखी जाएगी । हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

सतडरू राय प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल एवं सत्यम कुमार सिंह प्रदेश प्रधान महासचिव पश्चिम बंगाल बनाए जाने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएस हैदर, रमेश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, फैज सिद्दीकी, राजन सिद्धकी, तनवीर खान, फूल बाबू, मुजफ्फर इमाम, गीता पासवान, रामविलास प्रसाद, अनिल रजक, रविंद्र शास्त्री आदि हम पार्टी नेताओं ने इन दोनों नेताओं को मनोनयन पर बधाई दी।

You cannot copy content of this page