जानलेवा हमले के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा जुरहरा निवासी अस्सर पुत्र जलेब खां जाति मेव ने इलाही बास थाना जुरहरा निवासी अकबर पुत्र इलाहीबक्स सहित 8 जनों के खिलाफ एक राय होकर उसके साथ व परिजनों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का एक मामला दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था। जिसमें जांच के बाद थानाधिकारी राजवीरसिंह मय जाप्ता द्वारा बाद उक्त मामले के नामजद आरोपी अकबर पुत्र इलाहीबक्स व हनीफ उर्फ हन्नी पुत्र अकबर जातियान मेव निवासी इलाही बास थाना जुरहरा को गिरफतार किया गया है।

You cannot copy content of this page