हत्या के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: जुरहरा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा जुरहरा निवासी आजाद पुत्र जलेब जाति मेव ने इलाही वास थाना जुरहरा निवासी इनुस पुत्र अकबर जाति मेव सहित 7 जनों के खिलाफ उसके भाई अस्सर की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला 25 दिसम्बर 2020 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था। उक्त मामले की जांच के बाद जुरहरा थानाधिकारी राजवीरसिंह मय जाप्ता द्वारा मामले में नामजद आरोपी इनुस पुत्र अकबर जाति मेव निवासी इलाही वास थाना जुरहरा को गिरफतार किया गया है।

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page