एक आवाज संस्था करेगी 11 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Font Size


-सामूहिक विवाह के लिए 11 जोड़ों ने पंजीकरण कराया

गुरुग्राम। पर्यावरण रक्षा में निरंतर कार्यरत संस्था द्वारा पहली बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए संस्था के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने श्रीदुर्गा रामलीला मैदान जैकबपुरा स्थित कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। आगामी 11 मार्च 2021 को होने वाले इस समारोह के लिए 11 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया था, जो कि पूर्ण हो चुका है। अब विवाह समारोह की आगामी तैयारियां भी इसी हिसाब से शुरू कर दी गई है।

सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों के मद्देनजर एक आवाज संस्था के प्रमुख सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी को जिम्मेदारियों पर भी मंथन किया गया। संस्था के अध्यक्ष राज सैनी बिरसवाल व संरक्षक रविंद्र प्रसाद गुप्ता के अनुसार यह समारोह 11 मार्च 2021 को स्वर्गीय सीताराम सिंगला चौक (मोर चौक) के पास स्थित कम्पनी बाग में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से विवाह समारोह शुरू होगा। समारोह की विशेषता यह है कि इसमें सभी धर्मों के जोड़ों को विवाह के लिए आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों ने अपनी बेटियों की शादियों के लिए संस्था से संपर्क किया। वर व वधू पक्ष की ओर से पहले अपने स्तर पर ही रिश्ते तय किए गए। इसके बाद संस्था में पंजीकरण कराया। संस्था की ओर से विवाह में घरेलू जरूरत का सामान दिया जाएगा।

एक आवाज संस्था करेगी 11 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 2

संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी, रविंद्र प्रसाद गुप्ता के मुताबिक एक आवाज संस्था सिर्फ शादी का खर्चा उठा रही है। शादी से पहले व बाद की किसी भी वाद विवाद की जिम्मेदारी संस्था की नहीं होगी। इस बैठक में संस्था के चेयरमैन विकास गुप्ता सह-चेयरमैन अमित गोयल, उपाध्यक्ष निशांत अहलावत, महासचिव आशीष गुप्ता कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, पार्षद सीमा पाहुजा, पूर्व उप-महापौर परमिंदर कटारिया, रविंद्र बजाज महावीरा बैंड, सुरेश अग्रवाल, कमल सलूजा विशाल टेंट, रेखा सैनी, अन्नु यादव, पीपी मेहता, पंकज गुप्ता, अरुण सैनी, कृष्ण जांगड़ा, मनोज तवर, प्रदीप तवर, मनोज सरहौल, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page