मेट्रो परिचालन शुरू करने को लेकर केंद्रीय आवास व शहरी मंत्रालय की सभी मेट्रो कंपनियों के साथ कल होगी बैठक

Font Size

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में मेट्रो रेल सेवा संचालन को 7 सितंबर, 2020 से अनुमति दी है। इस संबंध में शनिवार को ही एसओपी सर्कुलेट किया जा चुका है। खबर है कि इस मसले पर केंदीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय सभी मेट्रो कम्पनियों से 1 सितंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विचार विमर्श कर अंतिम निर्णय लेगा।

मौजूदा हालात को देखते हुए सभी महा प्रबंधकों से आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से तैयार एसओपी को देखने को कहा गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक में सभी सुझावों पर विचार किया जाएगा और उसी के अनुसार एसओपी को अंतिम रूप दिया जायेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page