फरीदाबाद में फिर एक दुकान के बाहर दिखा विकास दुबे : कई शहरों में चल रही है छापेमारी

Font Size

फरीदाबाद, 08 जुलाई । उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस वालों की हत्या के मामले में फरार मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर विकास दुबे के फरीदाबाद में छिपे होने की सूचना की बीच एक बार फिर उसकी जैसी ही कद-काठी वाले युवक को एक दुकान के बाहर खड़ा देखा गया है। यह घटना दुकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है।

फरीदाबाद पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। बुधवार सुबह विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, यूपी, गुरुग्राम और फरीदाबाद और राजस्थान सहित तमाम जगहों पर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, विकास दुबे को हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 87 में दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूत्रों का दावा है कि मंगलवार देर रात विकास एक होटल की सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page