रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन : रेवाड़ी ने रचा इतिहास 

Font Size

मुख्यमंत्री ने आईओसी चौक से मैराथन को दिखाई हरी झंडी

आई.ओ.सी. चौक पर उमड़ा जन सैलाब, मुख्यमंत्री के साथ दौड़ा रेवाड़ी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मंत्री बनवारी लाल, विधायक लक्ष्मन सिंह, डीजीपी सहित आला अधिकारी दौड़े युवाओं के साथ

युवा अपने आपको विवेकानंद माने और मिल्खा सिंह की तरह दौड़ें: मुख्यमंत्री

रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन : रेवाड़ी ने रचा इतिहास  2चंडीगढ़/रेवाड़ी , 12 जनवरी:  राष्ट्रीय युवा  दिवस पर  ‘हरियाणा एक-हरियाणावी एक’ के नारे के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज रेवाड़ी के आईओसी चौक से ‘रन फॉर यूथ-यूथ फॉर मैराथन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, डीजीपी मनोज यादव, एडीजीपी डॉ0 आर.सी. मिश्रा, एडीजीपी ओ.पी.सिंह, डीआईजी, सीआईडी,  अनिल राव, उपायुक्त  यशेन्द्र सिंह, एसपी नाजनीन भसीन सहित हजारों युवा रन फॉर यूथ मैराथन में एक साथ दौड़े। आईओसी चौक से दक्ष प्रजापति चौक तक जन सैलाब नजर आया। युवाओं के उमंग व उत्साह से भरपूर दौड़ ने रेवाड़ी में नया इतिहास रच दिया। दौड़ में हर आयु वर्ग के पुरूष व महिला दौड़ते नजर आए।

 मुख्यमंत्री मनोहर हरी झंडी दिखाकर मंच से उतरे और युवाओं के साथ दौडऩे लगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपने आपको विवेकानंद माने और मिल्खा सिंह की तरह दौड़े। इससे बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा।

 मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी की बलिदानी भूमि को नमन करते हुए कहा कि आज प्रदेश में चार लाख से अधिक युवा स्वामी विवेकानंद बनकर दौड़ रहे हैं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए यह दौड़ जारी रहेगी। स्वामी विवेकानंद कहते थे, ‘‘उठो, जागो, भागो और तब तक मत रूकना जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।’’ आज युवाओं को इसी संकल्प के साथ दौडऩा है और साथ ही अपने हौसलों को भी बुलंद रखना है। स्वामी विवेकानंद के वचन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक व मागर्दशक हैं।

 मनोहर लाल ने कहा कि आज हमें मिल्खा सिंह बनकर दौडऩा है। ‘मेरा हरियाणा महान’ व ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के संकल्प के साथ हमें मिलकर इस प्रदेश को आगे बढ़ाना है। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य मकसद युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के प्रति जागरूक करना है। युवा देश का महत्वपूर्ण अंग है जो देश को आगे बढ़ाता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा उनके कहे शब्द आज भी युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं।

तूफानों में जो पलते हैं . . .

तूफानों में जो पलते हैं, वहीं दुनिया को बदलते हैं। राष्टï्रीय युवा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब ये पंक्ति कही तो आईओसी चौक पर हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं ने भारत माता की जय के जोरदार नारे के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि आज यह मैराथन आईओसी चौक से दक्ष प्रजापति चौक तक पहुंचेगी। इसका संदेश दूर-दूर तक जाएगा। युवा वास्तव में आयु से परे सकारात्मक गुणों, सक्रिय व्यक्तित्व का बोध करवाते हैं। युवा शक्ति का केंद्र शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक शक्ति भी है।

ढोल नगाड़ों से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आईओसी चौक पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। वहीं हरियाणवी वेशभूषा में महिलाओं व बच्चों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद  मनोहर लाल मुख्य स्टेज पर पहुंचे। भारी संख्या में मौजूद युवाओं ने बार बार जय हरियाणा का नारा देकर माहौल में जोश भरने का काम किया।

ये रहे विजेता:-

इस रन फॉर यूथ मैराथन में पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश के विरेन्द्र कुमार पुत्र कामधन प्रथम रहे। वहीं उत्तराखंड के मंजीत सिंह पुत्र बहादुर द्वितीय तथा रेवाड़ी के विश्वजीत पुत्र अशोक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में गोकलगढ़ (रेवाड़ी) की भारती पुत्री रोहतास प्रथम, बालधन (रेवाड़ी) की शर्मिला पुत्री श्री भगवान द्वितीय तथा जखाला (रेवाड़ी) की सरिता पुत्री हरी सिंह तीसरे स्थान पर रही। महिला व पुरूष वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page