अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, रोहतक में राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Font Size

चंडीगढ़। हरियाणा में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2019 को राज्य स्तरीय समारोह रोहतक में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस अवसर पर रोहतक में उपस्थित रहेंगे।

सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में मनाया जाएगा। हरियाणा विधानसभा स्पीकर श्री कंवर पाल जिला यमुनानगर के जगाधरी तथा डीप्टी स्पीकर श्रीमती संतोष यादव महेंद्रगढ़ के अटेली में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा जिला महेंद्रगढ़, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हिसार के नारनौंद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ जिला झज्जर के झज्जर शहर, परिहवन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत के इसराना, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन सोनीपत के राई, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज अंबाला कैंट व अंबाला शहर, उद्योग एवं वाणिज्यि मंत्री श्री विपुल गोयल और कृष्ण पाल जिला फरीदाबाद तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह जिला गुरुग्राम में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बनवारी लाल रेवाड़ी के बावल, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार कुरुक्षेत्र में शाहबाद, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री कर्ण देव कांबोज करनाल के इन्द्री में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

इसी प्रकार, अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया पंचकूला, कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नायब सिंह सैनी कैथल, करनाल से सांसद संजय भाटिया करनाल, सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक सोनीपत, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह जींद के नरवाना, राज्यसभा सदस्य जनरल डी. पी. वत्स फतेहाबाद के टोहाना, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा, हिसार से सांसद ब्रीजेंद्र सिंह हिसार, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद श्री धर्मबीर सिंह भिवानी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

You cannot copy content of this page