अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को रांची में योग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Font Size

नई दिल्ली। योग क्रिया को लेकर हमारा देश दुनिया भर में जाना जाता है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन देश के कोने-कोने में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके माध्यम से लोगों तक योग से होने वाले लाभ की जानकारी पहुंचाई जाती है। इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई जगह आयोजन किए जाएंगे, जिसमें से मुख्य कार्यक्रम झारखंड की राजधानी रांची में होगा। कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। पिछले साल इस कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया गया था।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की।

You cannot copy content of this page