दोपहर से लापता एएन-32 विमान की तालाश में वायुसेना के साथ थल सेना भी जुटी

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास स्थित मेचुका एयरबेस से पिछले कुछ घंटे से लापता है। विमान के गायब होनेे के बाद वायुसेना ने इसेे खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया था, लेकिन अब-तक इस विमान केे बारे मेंं कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी अनुसार सर्च ऑपरेशन रात तक जारी रहेगा। इस अभियान में वायुसेना के साथ थल सेना भी जुट गई है। स्थल के संभावित स्थान की कुछ जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि, अभी तक किसी मलबे को नहीं देखा गया है।

बता देें कि इस विमान में 13 लोग सवार हैं। विमान से अंतिम बार दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था। इस विमान में सवार लोगों में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के उप प्रमुख राकेश सिंह भदौरिया से बातचीत की और सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

जानकारी अनुसार इस विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी, लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से संपर्क टूट गया । वायुसेना ने इस विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस अभियान के लिए सुखोई 30 एयरक्राफ्ट और सी-130 स्पेशल ऑपरेशन एयरक्राफ्ट को लॉन्च किया गया है।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के उप प्रमुख से बात कर लापता विमान के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कुछ घंटों से लापता IAF के AN-32 एयरक्राफ्ट को लेकर मैंने एयर फोर्स के वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बात की है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page