लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अमित शाह, रविशंकर और कनिमोझीने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Font Size

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और द्रमुक नेता कनिमोझी 2019 के लोकसभा चुनाव के ऐसे प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं, जो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। आज इन तीनों नेताओं ने राज्‍यसभा से इस्‍तीफा दे दिया। अमित शाह ने गांधीनगर से, रवि शंकर प्रसाद ने पटना साहिब से और कनिमोई ने तुठुक्कडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।

अमित शाह पहली बार अगस्त 2017 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। रविशंकर प्रसाद भी 2019 के लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंच हैं। डीएमके की 51 वर्षीय कनिमोझी ने भी पहली बार आम चुनाव जीता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page