हरियाणा में दो आईएएस व तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला

Font Size

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस तथा तीन एचसीएस अधिकारियों के नियुक्त एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा सतर्कता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु को मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

बिजली एवं रोजगार विभाग, मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्य और प्रशासनिक सुधार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के सदस्य सचिव त्रिलोक चंद गुप्ता को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आयुक्त नगर निगम, रोहतक तथा हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक राम स्वरूप वर्मा को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है तथा आयुक्त नगर निगम, रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही  वर्षा खंगवाल को सुश्री मनिता मलिक के स्थान पर हरियाणा कृषि उद्योग निगम लिमिटेड का सचिव नियुक्त किया गया है।

हरियाणा रोडवेज करनाल के महाप्रबंधक प्रद्युमन सिंह को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ, सोनीपत का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page