राष्ट्रपति दक्षिणी प्रवास के लिए राष्ट्रपति निलायम, सिकंदराबाद जाएंगे

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने वार्षिक दक्षिणी प्रवास के लिए सिकंदराबाद, तेलंगाना जाएंगे। वे वहां राष्ट्रपति निलायम में 21 से 24 दिसंबर, 2018 तक रहेंगे।

22 दिसंबर, 2018 को राष्ट्रपति करीमनगर में प्रतिमा चिकित्सा विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगे। वहां वे सिकेल सेल एनीमिया, थैलेसेमिया और खून की अन्य जेनेटिक बीमारियों के विशिष्टता केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।

23 दिसंबर, 2018 को वे सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलायम में राज्य के विशिष्ट जनों, मंत्रियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, अकादमीशियनों आदि को भोज देंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page