केजरीवाल ने हरियाणा के एक और स्कूल का दौरा किया : हरियाणा सरकार में घबराहट

Font Size

तोशाम विधानसभा के बापोड़ा गाँव में पहुचें केजरीवाल, स्कूलों के हालत बदतर

केजरीवाल ने हरियाणा के एक और स्कूल का दौरा किया : हरियाणा सरकार में घबराहट 2तोशाम | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बेरी विधानसभा के सरकारी स्कूलों का दौरा करने के बाद आज तोशाम विधानसभा के बापोड़ गाँव के सरकारी स्कूलों के हालात देखने पहुंचे | उनके साथ दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया , स्वास्थमंत्री सतेंदर जैन व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी थे. स्कूल के हालात स्पष्ट दिखा रहे थे कि जल्दबाजी में ही स्कूल में साफ़ –सफाई व मरम्मत का काम किया गया है | जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों का दौरे करने शुरू किये तब से हरियाणा सरकार सकते में आई हुई है . जो काम चार में नही हो रहे थे अब उसे 3 दिन में दुरस्त करने की कोशिश हो रही है | आप नेताओं का कहना है कि अरविन्द केजरीवाल की घोषणा के बाद खट्टर सरकर में घबराहट है और चुनावी मजबूरी के चलते अब सरकारी स्कूलों की सुध लेनी पड़ रही है |

बापोड़ा गाव की आज तक न तो पहले रही सरकारों ने सुध ली और न ही भाजपा सरकार ने सुध ली और न ही खुद वी के सिंह ने सत्ता में आने के बाद कभी अपने गाँव का रुख किया  | स्कूल में थोड़ी सी बारिश होते ही पानी खड़ा हो जाता है | आज भी स्कूल में पानी खड़ा था और खड़े पानी को 2 दिन से आनन फानन में दिन –रात मोटर लगा कर प्रशासन निकालने में लगा हुआ था | 

गावं वालों ने खुद बताया कि आज तक न कांग्रेस के राज में न भाजपा के राज में कोई भी अधिकारी या मंत्री स्कूल का दौरा करना तो दूर गावं में भी नही आते थे | आज जब अरविन्द केजरीवाल गाँव आ रहे हैं  तो पानी भी निकाल दिया गया, साफ़-सफाई भी करा दी गई |
उसके बाद अरविन्द केजरीवाल बापोड़ा गावं में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने भी गये | वहाँ मौजूद गाँव के लोंगों ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया |केजरीवाल ने हरियाणा के एक और स्कूल का दौरा किया : हरियाणा सरकार में घबराहट 3

गावं वालों में अरविन्द केजरीवाल को लेकर काफी उत्साह था | जिस गाव में कभी अफसर तक नही गुजरते वहाँ आज उनके गाव में जिस नेता को सिर्फ आज तक टीवी पर देखा वो उनके बीच है |

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि सुन कर बड़ा दुःख हुआ कि ये भाजपा के मंत्री का ही गाँव है और इसके इतने खराब हालात है | स्कूल में पानी खड़ा है | कंप्यूटर, लैब पानी भरने की वजह से खराब हो गये | कोई साफ़ सफाई नही. स्कूलों में बुरे हालात बने हुए है | जाट-नॉन जाट की लड़ाई से विकास नही होगा , न मन्दिर-मस्जिद बनाने अच्छी शिक्षा,अच्छे हस्पताल मिलेंगे | हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो जनता के साथ धोखा कर रही है | जातिवाद का जहर घोल रही है | अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य चाहे जाट , हो ब्राह्मण हो , बनिया हो , ठाकुर हो, दलित हो सभी को चाहिए |

मनीष सिसोदिया ने कहा कि नेताओं से देश बड़ा नही बनेगा अच्छी शिक्षा से देश बड़ा बनेगा |हम राजनीति में अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य व अच्छी व्यवस्था के लिए राजनीति में आये है | अगर खट्टर सरकार ने अगर काम किया होता तो आज अरविन्द केजरीवाल को दौरा नही करना पड़ता | वही मनीष सिसोदिया अनिल विज पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर रखने की सोच ली तो भाजपा नेताओं के जिन्दगी भर दौरे पड़ेंगे | अगर मुख्यमंत्री खट्टर ने विकास किया होता तो आज दिल्ली के मुख्यमंत्री को दौरा नही करना पड़ता |

वही सतेंदर जैन ने भी जनता को आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किये कामो को जनता के सामने रखा |
प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द के नेत्रत्व में दिल्ली में कामों का बखान किया और कहा कि केजरीवाल सरकर एक मात्र ऐसी सरकार है जो किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देती है | प्राइवेट स्कूलों पर लगाम लगाती है | फ्री इलाज, फ्री दवाई ,फ्री टेस्ट व शहीद के परिवार को 1 करोड़ का आर्थिक सम्मान देती है |

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता पंडित ओमनारायण , भिवानी लोकसभा सन्गठन मंत्री जनरल रणवीर यादव, भिवानी जिला अध्यक्ष पवन हिन्दुस्तानी आदि मोजूद रहे |

स्कूलों में नही था पीने का पानी , बाहर से मंगवाया टैंकर , बारिश का पानी आज तक खड़ा है खेतो में

बापोड़ा स्कूल में जब दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पहुचें उससे पहले ही पानी का टैंकर मंगवाया गया | क्लास रूमों में जले लगे हुए थे | स्कूलों के चारों तरफ पानी भरा हुआ | बिक्री केंद्र में पानी भरा हुआ है | टॉयलेट की कोई सफाई नही थी |
वही केजरीवाल ने बारिश के खड़े पानी की वजह से बर्बाद हो रही फसल पर भी खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों के खाते से उनकी खून-पसीने की कमाई उनसे बिना पूछे काट ली जाती आज जब किसानों की फसल बर्बाद हुई तो मुआवजा देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे है सरकार कहती है पैसे नही है | किसान कर्ज केबोझ तले आत्महत्या कर रहे है ब्लेंक चेक लिए जा रहे है | किसानों के साथ खट्टर सरकार ने धोखा किया है |

अंर्तराष्ट्रीय मुक्केबाज राजेश कसाना को केजरीवाल ने किया सम्मानित

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज राजेश कसाना को सम्मानित किया | गावं के सरपंच , पंचों ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल , शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्यमंत्री सतेंदर जैन व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया | वही लोगों ने अरविन्द केजरीवाल के सामने अपने गावं की समस्याए भी रखी |

 

यह खबर भी पढ़ें :   लालू परिवार जल्‍द गंवा सकता है 128 करोड़ रुपये की बेनामी प्रॉपर्टी

लालू परिवार जल्‍द गंवा सकता है 128 करोड़ रुपये की बेनामी प्रॉपर्टी

 

सबरीमाला मामले पर स्मृति ईरानी ने कहा : पीरियड के समय मंदिर जाना क्या सही होगा!

सबरीमाला मामले पर स्मृति ईरानी ने कहा- पीरियड के समय मंदिर जाना क्या सही होगा!

राहुल गांधी बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह निर्वाचन क्षेत्र झालवाड़ में चुनावी रैली

करेंगे

राहुल गांधी बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह निर्वाचन क्षेत्र झालवाड़ में चुनावी रैली करेंगे

 

अयोध्या में तोगड़िया समर्थकों व पुलिस में भिड़ंत, रामकोट की परिक्रमा हुई स्थगित

अयोध्या में तोगड़िया समर्थकों व पुलिस में भिड़ंत, रामकोट की परिक्रमा हुई स्थगित

 

यशवंत सिन्हा ने लगाया आरोप ,पीएम सुषमा स्वराज का नहीं सुनते हैं

यशवंत सिन्हा ने लगाया आरोप ,पीएम सुषमा स्वराज का नहीं सुनते हैं

 

मोदी ने जन की बात सुनी नहीं,मन की बात बार-बार करते हैं : पवार

मोदी ने जन की बात सुनी नहीं,मन की बात बार-बार करते हैं : पवार

 

डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से दाखिल किया नामांकन

डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से दाखिल किया नामांकन

Table of Contents

You cannot copy content of this page