डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से दाखिल किया नामांकन

Font Size

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए डॉ। रमन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजनांदगांव से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सीएम की पत्नि, सांसद अभिषेक सिंह सहित पार्टी के आला नेता शामिल रहे।

नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह ने पर्चा भरा। राजनांदगांव से तीसरी बार बीजेपी प्रत्याशी हैं डॉ। रमन सिंह। कोमल जंघेल, मधुसूदन यादव, कंचनमाला, हीरेंद्र साहू, सरोजनी बंजारे ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

गौरतलब है कि भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन राजनांदगांव जिले के सभी 6 प्रत्याशियों का सामूहिक नामांकन भरवाया। राजनांदगांव सीट से खुद सीएम डॉ। रमन सिंह ने भी अपना नामंकन जमा किया। राजनांदगांव जिले की सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन जमा करवाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page