फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों ने की ख़ुदकुशी

Font Size

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके के दयालबाग में एक ही परिवार के चार लोगों के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन बहनों और एक भाई ने एक घर में फांसी का फंदाकर लगाकर खुदकुशी की है। शव करीब एक हफ्ते पहले के बताए जा रहे हैं और जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुलवाया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है वहीं शवों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। सुसाइड नोट में सेक्टर-28 के पादरी को उनकी मौत की सूचना देने के बारे में लिखा गया है।

हादसे में तीन बहनों और एक भाई ने खुदकुशी की है। जबकि चारों के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मरने वालों के नाम प्रदीप, मीना, बीना और जया है जिनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच है। करीब एक हफ्ते पहले के शव बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page