प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सांसद भोला सिंह को श्रदांजलि

Font Size

बेगूसराय। बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दिल्ली स्थित उनके घर सांसद भोला सिंह को श्रदांजलि देने पहुंचे। उन्होंने सिंह के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी।

वह 82 साल के थे। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। भोला सिंह के पार्थिव शरीर को विमान से पटना लाया गया। यहां से पार्थिव शरीर को बिहार विधानसभा ले जाया गया। पार्थिव शरीर को भाजपा के पार्टी ऑफिस में रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई दे सकेंगे। इसके बाद शव को बेगूसराय ले जाया जाएगा। यहां रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भोला सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भोला सिंह राजनीति में शुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page