अटल जी के साथ राजनीति के एक युग का अंत हो गया : नरेंद्र मोदी

Font Size

नई दिल्ली:  भारतीय राजनीति के शिखर पुरुषों में शामिल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 05:05 बजे निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। एम्स द्वारा उनके निधन की खबर एम्स द्वारा जारी किए जाने के बाद सारे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।’

पीएम ने अटल जी के देहांत पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन हर भारतीय को हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया, अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे। 

You cannot copy content of this page