भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार बनने पर बिजली दर आधी और किसानों के कर्ज माफ करने का किया वायदा

Font Size

• पूर्व सीएम ने कहा कांग्रेस का नारा है, कर्जा माफ़ तुम्हारा है
• टोहाना की जनक्रांति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, टूटा रिकॉर्ड

टोहाना : 22 जुलाई – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बहुचर्चित जनक्रांति यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत आज पंजाब सीमा से सटे हुए टोहाना कस्बे की अनाज मंडी से हुई I आज सुबह हुई बारिश के बावजूद, जनक्रांति यात्रा में उमड़ी भीड़ से गदगद हुड्डा ने प्रदेश की जनता से वायदा किया कि यदि भविष्य में उनकी सरकार बनीं तो वे प्रदेश में बिजली के रेट आधे कर देंगें I इस बारे में उन्होंने नारा दिया “करेंगे एक ख़ास काम, पूरी बिजली आधे दाम” उन्होंने कहा कि सारा हरियाणा जानता है कि वे कभी झूठा वायदा नहीं करते I

पिछली बार भी उन्होंने हरियाणा की जनता के 1600 करोड़ के बिजली के बिल माफ़ किए थे जो वायदा किसी और का था I भाजपा का वायदा था कि बिजली 24 घंटे मिलेगी लेकिन असल में ग्रामीण अंचल में 1 हफ्ते में 24 घंटे बिजली मिलती है I उन्होंने किसानों से वायदा किया कि सत्ता में आने पर “कांग्रेस का नारा है, कर्जा माफ़ तुम्हारा है” इसके साथ ही उन्होंने पिछली बार की तर्ज पर किसानों तथा गरीबों के कर्जे माफ़ करने की भी घोषणा की I
हुड्डा ने कहा कि मंदसौर में किसानों की पुलिस गोलाबारी में हुई निर्मम हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ हुई बैठक में किसानों के पक्ष में देश व्यापी आन्दोलन खड़ा करने का निर्णय हुआ तत्पश्चात हमने हरियाणा में किसान मजदूर पंचायतें की I इसी मुहिम को आगे बढाते हुए जनक्रांति यात्रा का आगाज़ किया जिसका आज चौथा चरण है I

केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों के साथ एक धोखा बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धान तथा नरमा (कपास) का इलाक़ा है I सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का दावा करते हुए धान का समर्थन मूल्य 1750 तथा कपास का 5150 रुपए प्रति क्विंटल घोषित कर के अपनी पीठ थपथपा रही है कि उसने लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देकर समर्थन मूल्य तय किया है I प्रदेश के किसान को आज भी याद है कि कांग्रेस की शासन में उसका धान 5000 रुपए तथा नरमा 7500 रूपए प्रति क्विंटल से ऊपर बिका I उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन की असली रिपोर्ट सही मायने में उनकी सरकार ही लागू करेगी I
भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने प्रदेश के युवाओं से वायदा किया था कि उनकी सरकार बनने पर बेरोजगारों को या तो रोजगार देगी अन्यथा 9 हजार रूपए महीना बेरोजगारी भत्ता देगी I सरकार बनने के बाद न तो रोजगार दिया और न ही 9 हजार रूपए दिया I युवा नौकरी के लिए फार्म भरते भरते थक गए उनकी जेब में फार्म के साथ दी जाने वाली फीस के पैसे भी नहीं रहे I इसी के साथ हुड्डा ने घोषणा की कि या तो रोजगार देंगे या 9 हजार रूपए महीना बेरोजगारी भत्ता देंगे और उनकी पार्टी की सरकार बनने पर नौकरी के लिए भरे जाने वाले फार्म के साथ कोई फीस नहीं लगेगी I

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बुढ़ापा पेंशन को बढ़ा कर 3000 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा I
राजनीति से हटकर हुड्डा ने आज एक ज्वलंत सामाजिक मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वह इससे दूर रहें अन्यथा उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा I उन्होंने किशोर अवस्था के बच्चों के अभिभावकों को भी आगाह किया कि वो अपने बच्चों पर पैनी नज़र रखें कि कहीं वे नशे की लत का शिकार तो नही हो गए I नशे के बढ़ते हुए प्रचलन के लिए सरकार को दोषी ठहराते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है बल्कि सरकार में बैठे लोग खुद सत्ता के नशे में चूर है I उन्होंने कहा कि पंजाब कभी हमारे से आगे होता था लेकिन 10 वर्ष के आकाली और भाजपा के शासनकाल में बढ़ी नशे की लत ने उसे पीछे धकेल दिया I

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें यह जान कर बहुत दुःख होता है कि आज हरियाणा प्रदेश महिला अपराध में देश में नम्बर 1 पर है जो कि शर्म की बात है I और अब तो हरियाणा पुलिस ने बलात्कार जैसे घिनौने अपराध की रेपोर्ट लिखना भी बंद कर दिया, पंचकुला का मामला इसका जीता जगता सबूत है I उनहोंने आगे कहा कि 2014 में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में, प्रति व्यक्ति निवेश में, खेत खलिहान में, खेल के मैदान में देश भर में नम्बर 1 पर था जो आज भाजपा के कुशासन के कारण हर क्षेत्र में पिछड़ गया है I हुड्डा ने कहा कि यदि हरियाणा की जनता ने उन्हें प्रदेश की सेवा करने का फिर से मौका दिया तो वे हरियाणा को फिर विकास की उन्हीं ऊंचाईयों पर पहुंचा देंगें जहाँ 2014 में था I

इनेलो के जेल भरो आन्दोलन को एक तमाशा बताते हुए हुड्डा ने कहा कि ये सारा खेल सरकार की मिलीभगत से हो रहा है I ऐसा नकली आन्दोलन 50 वर्ष भी चलता रहे तो सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा I मीटिंग में आदमीं तो 2 हजार होते हैं और गिरफ्तारी की घोषणा 20 हजार की जाती है I सरकार की मिलीभगत का इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि पुलिस अधिकारी इनेलो पार्टी के मंच पर चढ़ कर पार्टी के माइक से गिरफ्तारी और रिहाई की एक साथ घोषणा कर देते है I हरियाणा की जनता की आँखों में धूल झोंकने के लिए नकली काम करना इनेलो की आदत सी बन गई है I पहले पंजाब में जाकर नहर की नकली खुदाई की और अब नकली गिरफ्तारी और नकली रिहाई हो रही है I उन्होंने कहा कि इनेलो यह स्पष्ट करे कि लोकसभा में रखे गए अविश्वास प्रस्ताव में क्या उन्होंने भाजपा के खिलाफ वोट दिया?

हुड्डा ने सरदार परमवीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा,रणधीर और जरनैल सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ये तीनों जब मेरे पास आए हमेशा अपने हल्के की सार्वजनिक समस्याओं के निदान के लिए आए, वह कभी भी व्यक्तिगत हित की बात नहीं की I

इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व
अध्यक्ष फूल चंद मुलाना और धर्मपाल मलिक के साथ पूर्व मंत्री सरदार परमवीर सिंह, सरदार रणधीर सिंह, जनक्रांति यात्रा के संयोजक विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान, पूर्व सी.पी.एस. प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा, विधायक आनंद सिंह दांगी, विधायक गीता भुक्कल, विधायक उदय भान, विधायक श्री कृष्ण हुड्डा, विधायक जगबीर मालिक, विधायक जयवीर बाल्मीकि, विधायक जय तीरथ दहिया, विधायक शकुन्तला खटक, विधायक ललित नागर, पूर्व मंत्री एच. एस. चट्ठा, संपत सिंह ,डॉ के वी सिंह ,पूर्व मंत्री आफ़ताब,निर्मल सिंह, सुभाष चौधरी पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री सत्य नारायण लाठर, पूर्व सी.पी.एस. रणसिंह मान, पूर्व सी.पी.एस. राव दान सिंह, पूर्व सी.पी.एस. विनोद भयाना, पूर्व विधायक धरम सिंह छोक्कर पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक बी.बी. बत्रा, पूर्व विधायक भीम सेन मेहता, पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक अनीता यादव, पूर्व विधायक प्रो. राम भगत शर्मा, पूर्व विधायक रणबीर महेन्द्रा, पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला, भरत सिंह बेनीवाल, रामभज लोधर ,चक्रवर्ती शर्मा, एम् एस चोपड़ा, अनिल राणा, धरमवीर गोयत, सत्यबाला मलिक, तेलूराम जांगड़ा, वीरेंदर मराठा , परमवीर सैनी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, एन.एस.यु.आई. के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ,मीनू लतानी, कर्मकेश कुंडू, राजेश टोहाना ,बीबो इन्दौरा, किरण मलिक, योगेंदर योगी ,परवीन चौधरी, जयदीप ,संदीप ,अनिल धनखड़ ,अभिजीत , गौरव संपत सिंह ,नरेश हशनपुर, सुरेंदर कादयान अधिवक्ता हरिसिंह , हर्पिंद्र, मोनू मड़िया ,सुरेंदर नरवाल ,जसबीर गोन्दर ,मनोज कुमारी आदि भी मौजूद थे I मंच का संचालन प्रो. वीरेंद्र ने किया I

You cannot copy content of this page