जिसने अपना इमान बचा लिया उसका दुनिया और आखिरत में बैडापर : मोलाना साद

Font Size

: तब्लीगी जल्सा में करीब 30 लाख लोगों ने लिया भाग

: आपस में तोड नहीं जोड पैदा करें: मोलाना साद

 
 

यूनुस अलवी

 
मेवात :  नूंह जिला से लगते राजस्थान के मेवात इलाके के गांव अमरूका में सोमवार को तब्लीग जमाअत के अंतर्राष्ट्रीय अमीर हजरत मोलाना साद की दुआ से साथ तीन दिवसीय तब्लीगी जल्सा समाप्त हो गया। जलसा में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि दो दर्जन राज्यों से करीब 20 लाख लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर एक चिल्ला यानि 40 दिन, तीन चिल्ला यानि चार महिला, एक साल की करीब 200 जमाअत इसलाम धर्म को सीखने और सिखाने के लिए निकाली गई। इस मौके पर तब्लीग जमात के अमीर मोलाना साद ने अमन चैन, आपसी भाईचारा कायम करने की दुआ मांगी। वहीं उन्होने नेक काम करने और बुराईयों से दूर रहने का आहवान किया। 
   इस मौके पर जलसा में पहुंचे लाखों लोगों को सम्बोधित करते तब्लीग जमाअत के अंतर्राष्ट्रीय अमीर हजरत मोलाना साद ने कहा कि ये दुनिया फानी है। दुनिया की शौहरत, दौलत, होहदा कुछ साथ नहीं जाऐगा बल्कि अगर इंसान के साथ जाऐगा तो केवल उसका अमल साथ जाऐगा। उन्होने कहा अल्लाह ने इंसान को यहां दुनिया कमाने के लिए नहीं भेजा बल्कि नेकी करने और अल्लाह की इबादत करने के लिए भेजा है। 
 
   हजरत साद ने कहा आज इंसान दुनिया कमाने के चक्कर में आखिरत को भूल गया है। पैसा कमाने के लिए उसने हलाल हराम की पहचान करना छोड दिया है। उन्होने कहा इंसान को कयामत के दिन एक-एक सांस का जवाब देना पडेगा। उन्होने कहा हमें चोरी, शराब, जिना, रिश्वतखोरी, झूंठ, फरेब से बचना होगा और नेक काम करने होंगें। उन्होने कहा अल्लाह ने इंसान को दुनिया के सभी जानदार चीजों में सबसे अफजल बनाया है। अच्छे काम करने वाले का रास्ता जन्नत की ओर तथा अल्लाह की नाफरमानी और गलत काम करने वाले का रास्ता दौजख की तरफ जाता है। इंसान को नेक बन्ना चाहिए। दूसरे की गलतियों को मांफ करना चाहिए। उन्होने कहा तब्लीगी जमाअत में आदमी घूमने नहीं जाता बल्कि आखितर की असल जिंदगी को सीखने जाता है। 

 

  हजरत मोलाना साद जलसा में जाते और आते हुऐ बडकली रूके

 
       तब्लीग जमाअत के अंतर्राष्ट्रीय अमीर मोलाना साद 21 अप्रैल को अमरूका में आयोजित जलसा में जाते हुऐ और 23 अप्रैल को जलसा से वापिस दिल्ली जाते हुऐ थोडे समय के लिए नूंह जिला के बडकली चौक पर सुलमान मढी के पास रूके। इस मौके पर हजरत मोलाना साद से मुलाकात करने और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का तांता लग गया। मोलाना साद ने अमन चैन और आपसी भाईचारा वे रहमत की बारिश की दुआ मांगी जिसपर सैंकडों लोगों ने उनकी दुआ पर आमीन कहा। वहीं हजरत साद ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाऐ रखने का आहवान किया।
 
 

You cannot copy content of this page