हुडा सैक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से मंगलवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी

Font Size

गुरूग्राम, 12 मार्च। बूस्टिंग स्टेशन के प्रमुख उन्नयन के चलते मंगलवार, 13 मार्च को प्रात: 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक हुडा सैक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से जलापूर्ति बन्द रहेगी। यह बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता को बढ़ाने के लि प्रमुख उन्नयन कार्य है। इससे इस बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक सैक्टर-16, 17, 18, 31, 38 एवं 39 तथा डीएलएफ फेज-3, महरोली रोड़ आदि क्षेत्र जलापूर्ति से प्रभावित होंगे। उन्होंने इन क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे पानी का स्टोरेज कर लें तथा जरूरत अनुसार ही पानी का प्रयोग करें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page