श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज देर शाम तक मुंबई लाने की उम्मीद

Font Size

नई दिल्ली : श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज देर शाम तक मुंबई लाने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।एजेंसी की ख़बरों में बताया गया है कि यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा, ‘पुलिस अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट कर रही है, हम सभी संभव सहायता करने के लिए परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।’

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के असामयिक निधन से फिल्म जगत और उनके फैंस गमजदा और स्तब्ध हैं। श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में शनिवार रात संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। वह यूएई में अपने परिवार के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। श्रीदेवी को जब हार्ट अटेक वह होटल रूम में थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page