प्रदेश में बेटी पढ़ाना तो दूर बेटी बचाना दूभर हो रखा है : पूर्व मंत्री आफ़ताब अहमद

Font Size

: छात्रा की खुदकुशी पर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री

यूनुस अलवी

 
नूंह :  हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद ने आज नूंह के मेवात मॉडल स्कूल के होस्टल में दो दिन पहले पंखे से लटकी मिली बारहवीं कक्षा की छात्रा रेणू पुत्री रोहताश के परिवार को सांत्वना देने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री ने पीडित परिवार को न्याय की लड़ाई में अपना समर्थन देने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस दु:ख की घडी में पीडि़त परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और वह खड़े हुए हैं।
    इस मौके पर पूर्व मंत्री आफ़ताब अहमद ने बताया कि उनके परिवार वालों से हुई बात से बचा चलता है कि रेणू ने आत्म हत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होने कहा पहली नजर में उसे आत्म हत्या की मान लिया जाऐ फिर भी बिना प्रताडित करे कोई आत्म हत्या नहीं कर सकता है। उन्होने कहा कि वह इस बारे में एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगें।
   कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आफ़ताब अहमद ने कहा की प्रदेश की खट्टर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने का ढोंग करती है। प्रदेश में बेटी पढ़ाना तो दूर बेटी बचाना भी दुर्भर हो रखा है। शिक्षा के मंदिर में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। लगातार प्रदेश में लडकियों की हत्याएं हो रही हैं। हाल ही में गुडगाँव के एक निजी स्कूल में एक मासूम बच्चे की निर्मम हत्या हो गई थी और सरकार हाथ पर हाथ धरे रही। सरकार की जांच में कुछ निकला जबकि सच्चाई कुछ पाई गई। अब लोगों का भरोसा मौजूदा सरकार से खत्म होता जा रहा है। 
    प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और ऐसा लगता है की प्रदेश में कानून नाम की चीज ही नहीं है। मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट और अफसरों के साथ हिमाचल में पिकनिक मना रहा है और प्रदेश के लोग परेशान हो रहे हैं। जब से खट्टर सरकार हरियाणा में आई है तब से प्रदेश अपराधियों की लिए स्वर्ग बन गया है। कांग्रेस राज में विकास में नंबर वन जाने जाना वाला हरियाणा अब भाजपा राज में अपराध में नंबर वन बनता जा रहा है।     
    पूर्व मंत्री के साथ जक्की सरपंच, अरशद टांई चैयरमेन, शहीद फिरोजपुर नमक, हाजी इल्यास, रघुवीर, गिल्ली नंबरदार, हसन रजा, मुबीन, नयामत चंदेनी प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश में बेटी पढ़ाना तो दूर बेटी बचाना दूभर हो रखा है : पूर्व मंत्री आफ़ताब अहमद 2
 
 

You cannot copy content of this page