गीता महोत्सव का ठेका छोड़ने को लेकर उठे सवालों का कुरुक्षेत्र उपयुक्त ने दिया जवाब

Font Size
उपायुक्त का दावा , नियमों के अनुसार जारी किया ठेका 
सबसे कम रेट देने वाले को दिया ठेका 
 
चण्डीगढ़, 20 नवम्बर- कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2017 के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्याे के लिए पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार ही टैंडर प्रक्रिया पूरी की गई। जिस पार्टी ने आन लाईन टैंडर भरने के बाद सबसे कम रेट दिया उस पार्टी को ही ठेका दिया गया है। 
उन्होंने आज यहां केडीबी कार्यालय में बातचीत करते हुए तमाम चर्चाओं का खंडन करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2017 में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से जितने भी कार्यो के लिए टैंडर दिए गए है। उसके लिए पूरी प्रक्रिया को माप दंडों के अनुसार अपनाया गया है। सबसे पहले देश भर की पार्टियों से आन लाईन टैंडर आंमत्रित किए गए है। इसके लिए बकायदा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अलग-अलग कमेटियों का कार्य अनुसार गठन किया गया। प्रत्येक कमेटी में कुछ अधिकारियों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्यों को भी कमेटी के मैम्बर के रूप में शामिल किया गया। 
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा चांवरिया ने कहा कि कमेटी के सदस्यों और टैंडर भरने वाली सभी पार्टियों के लोगों के समक्ष टैंडर की सील खोली गई और बकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई गई। टैंडर खुलने के बाद जिस पार्टी का रेट सबसे कम था, उस पार्टी को कार्य आबंटित किया गया। इतना ही नहीं इन सभी टैंडरों की प्रक्रिया की अंतिम अनुमति कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के उच्च अधिकारियों से भी पारित करवाई गई। उन्होंने कहा कि सभी टैंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाई गई है। इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति आरटीआई के तहत भी हासिल कर सकता है।  

You cannot copy content of this page