हरियाणा में दो आईएएस, 29 एच पी एस एवं तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला

Font Size
चण्डीगढ़, 29 सितम्बर:  हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से दो आईएएस, 29 एच पी एस एवं तीन एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए है। इसके अतिरिक्त, नौ लेखा अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश भी जारी किए गए हैं।
 
आईएएस अधिकारी प्रशांत पंवार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक),बल्लबगढ़ को एक रिक्त पद पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक),तावंडू और राहुल हुड्डïा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भिवानी को उपमंडल अधिकारी (नागरिक),बाढड़ा नियुक्त किया गया है। 
 
इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी सतपाल शर्मा, मुख्य प्रशासक, आवास बोर्ड हरियाणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अपर निदेशक (प्रशासन) सत्कार, हरियाणा का और अमरदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ, बल्लबगढ़ को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर बल्लबगढ़ का कार्यभार भी सौंपा गया है। विरेन्द्र सिंह सहरावत, उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर बाढड़ा को उपमडंल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर जींद नियुक्त किया गया है।
 
इसके अतिरिक्त,  एचसीएस अधिकारी शिव प्रसाद, राम कुमार सिंह, सज्जन सिंह और सुशील कुमार-॥ के पहले जारी किए गए स्थानांतरण आदेश तुरन्त प्रभाव रद्द कर दिए गए हैं। अत:  शिव प्रसाद, आयुक्त नगरनिगम पानीपत और  राम कुमार सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-सीईओ, डीआरडीए, अम्बाला, विशेष अधिकारी एपीजेड अम्बाला और सचिव आरटीए के अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे, जबकि सज्जन सिंह एवं सुशील कुमार-॥ के स्थानांतरण आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। 
 
निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा चण्डीगढ़ के कार्यालय में नियुक्त लेखा अधिकारी हरविन्द्र सिंह वालिया को वित्त विभाग (वेतन संशोधन शाखा)में, निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य हरियाणा, चण्डीगढ़ की लेखा अधिकारी गीता गर्ग को निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा चण्डीगढ़ के कार्यालय में और वित्त विभाग (वेतन संशोधन शाखा) के लेखा अधिकारी सत्य प्रकाश वर्मा को निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य हरियाणा, चण्डीगढ़ के कार्यालय में स्थानंतरित किया गया है। 
 
मुख्य प्रशासक, हुडा पंचकूला के कार्यालय में नियुक्त लेखा अधिकारी अरविन्द्र कुमार और पुलिस महानिदेशक, हरियाणा पंचकूला के लेखा अधिकारी शिव कुमार मित्तल एक-दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार,निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण हरियाणा,पंचकूला के लेखा अधिकारी अरुण कुमार और निदेशक तकनीकी शिक्षा बोर्ड, पंचकूला के मोहन सिंह एक दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रबंध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लि0, पंचकूला की लेखा अधिकारी उषा रानी और मिशन निदेशक, राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंचकूला के संजीव जैन एक-दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे। 
 
29 एच पी एस की सूचि : 
हरियाणा में दो आईएएस, 29 एच पी एस एवं तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला 2

You cannot copy content of this page