लक्ष्मण विहार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अब रात में भी मिलेगी इलाज की सुविधा

Font Size

स्वास्थ्य केन्द्र पर सुविधाएं व सुरक्षा बढाने को लेकर मंगत राम बागड़ी ने सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

मिला सकारात्मक आश्वासन

गुडग़ांव, 26 अगस्त: वरिष्ठ भाजपा नेता व वार्ड 10 के निवर्तमान पार्षद मंगत राम बागड़ी के प्रयास से लक्ष्मण विहार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीएचसी पर अब महिलाओं की डिलीवरी के साथ अन्य इलाज की सुविधा रात्रि में भी प्राप्त होगी। बागड़ी ने पीएचसी पर सुरक्षा और सुविधाएं मुहैया कराने संबंधी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी बी.के. राजौरा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। सीएमओ ने उनकी मांगों को पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

बागड़ी ने बताया कि लक्ष्मण विहार के नागरिकों की तरफ से कई बार मांग किए जाने के बाद उस समय गुरूग्राम में ही उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे बी.के. राजौरा के प्रयास से 2008 में इस पीएचसी का शुभारंभ हुआ। अब पीएचसी पर रात्रि सेवा भी शुरु करने का आश्वासन यहां सीएमओ का कार्यभार देख रहे श्री बी.के. राजौरा ने ही दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरुप स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्रम में लक्ष्मण विहार पीएचसी पर सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।

 

मंगत राम बागड़ी द्वारा सीएमओ को सौंपे मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि वार्ड 10 अन्तर्गत लक्ष्मण विहार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) पर रात्रि सेवा प्रदान किए जाने के साथ अन्य संसाधनों में वृद्धि करने की जरुरत है। उन्होंने सीएमओ से बताया कि लक्ष्मण विहार पीएचसी का संचालन पिछले करीब 9 साल पूर्व 2008 में शुरू किया गया था। इसके बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं चालू तो जरुर हैं लेकिन अब तक महिलाओं की डिलीवरी से संबंधित रात्रि सेवा नहीं शुरू हो पाई है। इसके कारण रात में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी से सम्बंधित परेशानी होती है तो उन्हें और उनके परिजनों को संकट का सामना करना पड़ता है। यहां से सिविल अस्पताल दूर होने के कारण वहां तक गंभीर हालत में महिलाओं को पहुंचा पाना मुश्किल साबित होता है। वाहनों की समस्या रहती है। बागड़ी ने मांग रखी कि महिलाओं की डिलीवरी के लिए रात्रि सेवा प्रदान की जाए।

 

उन्होंने यह भी मांग रखी कि लक्ष्मण विहार पीएचसी की बिल्डिंग छोटी है। इसके कारण भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। पीएचसी पर आने वाले लोगों की संख्या काफी है। यहां प्रतिदिन करीब 80 से 100 मरीजों की ओपीडी की पर्ची कटती है। वहीं प्रतिदिन 20 से 40 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होती है। पीएचसी पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं और बिल्डिंग छोटी होने के कारण वहां बैठने और इंतजार करने में लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं पीएचसी की सूचना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड भी वार्ड में नहीं लगे हंै। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा की है। रात्रि सेवा के लिए यहां सुरक्षाकर्मीयों की व्यवस्था नही है। इसके करण पीएचसी पर रात को लोग पहुंच नहीं पाते हैं ।

 

मांग पत्र के जरिए यह भी बताया गया कि लक्ष्मण विहार पीएचसी से लक्ष्मण विहार फेस-1 व फेस-2, भीमगढख़ेड़ी, अशोक विहार फेस-1 व फेस-2, दयानंद कालोनी, महावीरपुरा और सूर्य विहार के रहने वाले लाखों लोगों का संबंध है। इसके कारण इस पीएचसी का सुविधाओं से लैश होना और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होना निहायत जरुरी है। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ पीएचसी पर रात्रि सेवा उपलब्ध कराने और बिल्डिंग का भी विस्तार करने का सकरात्मक आश्वासन दिया। बागड़ी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गुरुग्राम के साथ पूरे हरियाणा में शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य आदि सेवाओं से संबंधित परियोजनाएं चालू की जा रही हैं। विद्यालयों और चिकित्सालयों का निर्माण तेजी के साथ कराया जा रहा है। आम जनता को जो सुविधाएं पूर्व की कांग्रेस सरकार में वर्षो तक नही मिल पाई वह तमाम सुविधाएं जनता को प्राप्त हो रही हैं। बागड़ी ने पीएचसी से संबंधित मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने में पर वार्ड 10 के लोगों को धन्यवाद देते कहा कि वे वार्ड 10 के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं।

 

You cannot copy content of this page