कांग्रेस ने देश को आजादी नहीं देश का विभाजन करवाया : इंद्रेश कुमार

Font Size

शहीदों के परिवारों को सम्मान देने के लिए गुरुग्राम में ‘रन फार सिक्युरिटी’

 
फोटो : राजु गुप्ता 
 
कांग्रेस ने देश को आजादी नहीं देश का विभाजन करवाया : इंद्रेश कुमार 2गुरुग्राम, 13 अगस्त। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संरक्षक एवं आर एसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने आज कहा कि शहीदों के परिवारों को सम्मान देने और अनपढ़ता, गंदगी, भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, जातिवाद-मजहबवाद से मुक्त नया भारत बनाने का संकल्प लेने के लिए गुरुग्राम में ‘रन फार सिक्युरिटी’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
 
वे आज गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1947 में अंग्रेजों ने भारत को आजादी नहीं बल्कि विभाजन दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने उस समय अंगे्रजों को यह क्यों नही कहा कि आप विभाजन का प्रस्ताव लाने की बजाय स्वतंत्रता का प्रस्ताव लाईये। उन्होंने कहा यह प्रश्र उस समय भी उठा होगा और आज भी खड़ा है। इसके साथ उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलवाई या देश का विभाजन करवाया।
 
उन्होंने कहा कि उस समय महात्मा गांधी ने देश के विभाजन का विरोध करते हुए घोषणा की थी कि वे अखण्ड भारत लेंगे, लेकिन कांगे्र्रस ने उस समय बापू को दबाया था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तो उस कार्यक्रम में महात्मा गांधी शामिल नहीं हुए। श्री इंद्रेश कुमार ने यह भी कांगे्रस से सवाल किया कि आजादी प्राप्त करने के समय कांगे्रस ने क्यों नही बापू से झण्डा फहरवाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांगे्रस कोई पार्टी नहीं बल्कि स्वाधीनता का आंदोलन था, इसलिए कांगे्रस को भंग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त बातों के रहस्य आज भी बने हुए हैं।
 
श्री इंद्रेश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी एक ईंच भी जमीन घटे नहीं और एक जन मरे नहीं, मौत मिले तो उन शैतानों को जो सीमा पार से आतंकवाद बढावा दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैंं। शून्य से कम तापमान पर गलेशियर पर पहरा देते हैं तथा 50 डिग्री से भी उपर का तापमान भी उनकी देशभक्ति के जज्बे को कम नहीं कर पाता और वे राजस्थान के जैसलमेर के उच्च तापमान में भी पहरा देते हैं, इसलिए वे ही देश के असली हीरो हैं। उन्होंनें कहा कि युवा पीढी को सत्य व सही इतिहास का पता चले, इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह दौड़ आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि शहीदो का कोई भी परिवार मिले तो उसे प्रणाम करने में हमे तनिक सी भी झिझक नहीं होनी चाहिए। युवाओं को यही संदेश देने के लिए कि हमे पैकेज देशभक्ति से परिपूर्ण, शिक्षा नैतिक मूल्यों से युक्त, नौकरी व व्यापार ऐसा हो जिसमें गरीब व दुखी की मदद करने का भाव हो। श्री इंद्रेश ने कहा कि दौड़ के पीछे का भाव यह है कि – एक देश एक जन। शहीद को सैल्युट करें, उनकी शहादत को याद करें और उनसे ऊर्जा लें। शहीदों के परिवारों का सम्मान और उनके बलिदान का सम्मान होना ही चाहिए। जनता ऐसे परिवारों से प्रेरणा ले जो इतने अभाव में भी सोचते हैं कि उनके बच्चे सेना में जाएं। 
इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के डाक्टर विरेंद्र सिवाच सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page