महिलाओं को 1 लाख रू. तक का ऋण 5 % अनुदान पर : रेणु शर्मा

Font Size
गुरुग्राम, 25 जुलाई। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा ने कहा कि महिला विकास निगम प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंभी बनाने के लिए 1 लाख रूपए तक का ऋण 5 प्रतिशत अनुदान पर मुहैया करवाता है।  
 
वे आज स्थानीय जिला परिषद् स्वतंत्रता सेनानी भवन(जॉन हॉल) में महिला विकास निगम के द्वारा आयोजित ऋण जागरूकता शिविर में बोल रही थी। उन्होंने बताया कि निगम राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर 1 लाख रूपए तक का ऋण देता है, जिससे महिला परचून की दुकान, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई केंद्र व सौदंर्य प्रसाधन सामग्री की दुकान खोलकर जिविका प्राप्त कर सकती है। 
श्रीमति शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं पहले भी बनती रही है लेकिन भ्रष्ट सरकारों में मंत्री और अधिकारी उस पैसा का दुरूपयोग करके अपनी जैब भरते थे। पहले महिला विकास का पैसा केवल कागजों में दिखाई देता था परंतु मनोहर सरकार ने ऐसे भ्रष्टाचारियों को दूर करके उस पैसे को जरूतमंदो तक पंहुचाया है। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में सरकारी नौकरियों के लिए हुई भर्ती पारदर्शिता दर्शाती है क्योंकि पहले केवल पंूजपतियों और मंत्रियों के चहेतों को ही नौकरी मिलती थी। रिक्षा चलाने वाले का बेटा एचसीएस बना ऐसा केवल मनोहर सरकार में ही संभव हुआ है। 
 
इस अवसर पर महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक इंद्र स्वराज ने विभाग की ऋण योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसी महिलाएं जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख तक है वे ऋण के लिए आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार ऋण की राशि पर 5 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाती है। जिला गुरुग्राम में 178 महिलाओं को ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत अब तक 250 आवेदन प्राप्त हुए है। शिविर में लगभग 200 महिलाओं को ऋण आवेदन पत्र वितरित किए गए और 30 महिलाओं को लाभ पत्र भेंट किए गए।
 
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता कराना ने श्रीमति शर्मा का स्वागत किया। उनके साथ विजय गौड़, रितू, महेश्वरी, परमजीत सिंह, महिला विकास निगम के क्षेत्रिय अधिकारी अनूप अहलावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page