18 जिलों के अपग्रेडेड स्कूलों में नामांकन शुरू करने का निर्णय

Font Size

चंडीगढ़, 6 जुलाई  : हरियाणा सेकैण्डरी शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक व उच्च विद्यालय से स्तरोन्नत होने वाले वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया 18 जिलों में आरम्भ की जाएगी।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिन विद्यालयों में बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया जारी की जाएगी उनमें पंचकूला के पिंजौर स्थित धटोगरा सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, बंूगा सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, अम्बाला के पिलखनी, कुराली, गरनाला, बबियाल, इस्माइलपुर, उगाराबारा, कालपी सीनियर सेकैण्डरी स्कूल शामिल हैं।

इसी प्रकार, यमुनानगर के बिलासपुर खण्ड के बीटा, छछरौली के रामपुर जटान, अर्रियावाला, हमीदा, घिलौर सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, जिला कुरुक्षेत्र के पिपली, रावा, हथीरा सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, जिला कैथल के हरीगढ़, पुंडरी सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, करनाल के पियोंत, कुंजपुरा, उचाना, चौरा, मोहदीनपुर, कुटाना सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, पानीपत के मतलौडा के बेसर सीनियर सेकैण्डरी स्कूल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सोनीपत के गढ़ी ब्राहमणा, जींद के मंगलपुर, ककरोड, फ्रेन कला, बृह कला सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, जिला सिरसा के रघुआना सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, भिवानी के सरूपगढ़ संतोर, कोहर, कलिंगा सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, झज्जर के बीर बरख्ताबाद सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, महेन्द्रगढ़ केे अगीहर, सिहौर, जंत, जरवा, खुडाना, डिगरोटा और पथरावा सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, रेवाड़ी के राजगढ़, महेश्वरी सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, गुरुग्राम के बेगमपुर खटोला, गेरतपुरबास, गाडोली खुर्द, सुखराली, वजीराबाद, भीमगढ़ खेडी, कादरपुर, बिसर, नरसिंहपुर, समयपुर सीनियर सेकैण्डरी स्कूल शामिल हैं।

इसी प्रकार, फरीदाबाद के बडखल, सैक्टर 21 डी, सैक्टर 22 सीनियर सेकैण्डरी स्कूल, मेवात के गागौली और रोहतक के सांघहेरा सीनियर सेकैण्डरी स्कूल शामिल हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page