नवतेज सरना अब अमेरिका में भारत के राजदूत

Font Size

नई दिल्ली : ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नवतेज सरना अब अमेरिका में भारत के राजदूत होंगे. कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस पद पर आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद वाशिंगटन में नये प्रशासन के साथ अनुकूल सम्बन्ध स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।
श्री सरना भारतीय विदेश सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें जनवरी में लंदन में नियुक्त किया गया था.

इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में सचिव, पश्चिम के रूप में नियुक्त थे। उल्लेखनीय है कि वह अमेरिका में अरण सिंह की जगह लेंगे जो अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गौरतलब है कि श्री सरना लगातार छह साल तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘वह जल्द ही जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।’ दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने तरणजीत सिंह संधू को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वे यश सिन्हा की जगह लेंगे।

You cannot copy content of this page